AI Summit में यूथ कांग्रेस का हं/गामा, टी-शर्ट खोलकर की नारेबाजी

राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल AI Impact Summit के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कड़े सुरक्षा पहरे के इंतजाम के बावजूद यूथ कांगेस कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़ कर परिसर में प्रवेश किया। राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे India AI Impact Summit 2026 के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एक शर्ट उतार कर विरोध प्रदर्शन किया.

इस हंगामें के समय समिट में देश-विदेश के कई दिग्गज और प्रतिनिधि मौजूद थे. AI समिट के दौरान कई यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा तोड़कर प्रवेश किया और ‘PM is Compromised’ के नारे लगाए.

इस घटना से आयोजन स्थल की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अचानक यूथ कांग्रेस के 10 के करीब कार्यकर्ता बैनर-पोस्टर लेकर मुख्य हॉल के पास पहुंच गए. सुरक्षाकर्मियों ने. तुरंत 4 से 5 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया ।

मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा की प्रतिक्रिया

वही इस पर राजनीतिक प्रतिक्रिया होनी शुरु हो गई है यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, ‘राहुल गांधी ने आज जो किया, इंडियन नेशनल यूथ कांग्रेस से AI समिट में विरोध करवाया, वह शर्मनाक था. AI इम्पैक्ट समिट के लिए इकट्ठा हुए विदेशी मेहमानों और दुनिया भर के डेलीगेट्स के सामने, ऐसा बर्ताव दिखाता है कि कांग्रेस कितनी नीचे गिर गई है. विरोध दर्ज कराने और इंटरनेशनल मेहमानों के सामने देश को नेगेटिव दिखाने में फर्क होता है. बदकिस्मती से, आज की कांग्रेस लीडरशिप का यही तरीका लगता है. मैं इस तरह के विरोध की कड़ी निंदा करता हूं.

पीयूष गोयल ने एक्स पर पोस्ट किया

पीयूष गोयल ने एक्स पर पोस्ट करके राहुल गांधी पर भी निशाना साधा. उन्होंने भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को कांग्रेस का अहंकार और खींझ बताया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारत को अपमानित कर सरकार पर हमला करना ये आपका आइडिया ऑफ अपोजिशन है! उन्होंने कहा कि आप हाल में हुए ट्रेड डील पर झूठ फैलाकर भारत के विकास को रोकना चाहते हैं. आपकी युवा कांग्रेस एआई समिट में शर्टलेस होकर प्रदर्शन करती है जो भारत के 140 करोड़ लोगों का अपमान करने जैसा है. इस तरह की रणनीति आपको और आपकी पार्टी में विजन की कमी को दर्शाता है.