योगी सरकार ने टीचर्स को दिया बड़ा तोहफा..5 लाख तक कैशलेस इलाज

उत्तर प्रदेश में टीचर्स को योगी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। अब माध्यमिक और प्राइमरी स्कूलों के टीचर्स औऱ कर्मचारी 5 लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज करा पाएंगे। यूपी कैबिनेट में 32 प्रस्ताव आए थे, जिसमें से 30 को मंजूरी मिली है. इसका लाभ लगभग 15 लाख शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों  को मिलेगा।

 

यह सुविधा आयुष्मान भारत की तर्ज पर मिलेगी और इस पर सरकार करीब 448 करोड़ रुपये खर्च करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस 2025 पर इसकी घोषणा की थी, जिस पर गुरुवार को कैबिनेट ने मुहर लगा दी है।

 

संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने इस बारे मे बताया कि कैबिनेट बैठक के बाद 30 प्रस्तावों पर निर्णय हुआ। बेसिक शिक्षा विद्यालयों के टीचर्स को कैशलेस चिकित्सा सुविधा दी जाएगी। इसमें 11 लाख 95 हजार 391 टीचर्स को कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलेगी। इसमें 358.61 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके साथ ही माध्यमिक शिक्षा विभाग के टीचर्स को भी कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलेगी। लगभग 3 लाख टीचर्स को योगी सरकार ने यह सुविधा दी है। कैशलेस इलाज की सुविधा सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ निजी अस्पतालों में भी मिलेगी। इस फैसले से शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक व रसोइया सभी लाभांवित होंगे।