पिक्चर अभी बाकी है, एक व्यक्ति-एक वोट… राहुल गांधी ने EC से की मांग
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और चुनाव आयोग का लगातार एक दूसरे पर वार पलटवार का सिलसिला जारी है,,, वोटर लिस्ट में धांधली और वोटर लिस्ट रिवीजन के मुद्दे पर राहुल गांधी ने फिर से हमला बोला है… राहुल गांधी ने कहा है कि संविधान में लिखा है- एक व्यक्ति, एक वोट. चुनाव आयोग की ड्यूटी है कि वह इसे लागू करे. उन्होंने कहा कि पिक्चर अभी बाकी है. हम नही रुकेंगे … हम संविधान की रक्षा कर रहें है……. संसद भवन के बाहर उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह केवल एक सीट की बात नहीं है, बहुत सारी सीटें हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि यह राष्ट्रीय स्तर पर किया जा रहा है… राहुल गांधी कहा कि चुनाव आयोग जानता है और हम भी जानते हैं. पहले हमारे पास सबूत नहीं थे, लेकिन अब हमारे पास सबूत हैं…
Top Tags