हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 28 अगस्त को मंत्रीमंडल की बैठक के बाद एक घोषणा की थी, उन्होंने हरियाणा के महिलाओं से 2100 रु. देने का वादा किया था और अब ये वादा पूरा भी हो रहा है, इससे हरियाणा के महिलाओं में खुशी की लहर आ गई है, बतादें हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को 1 नवंबर से 2100 रुपये मिलने शुरु हो जाएंगे,कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 सितंबर को मुख्यमंत्री इसका एप लॉन्च करेंगे
उन्होंने बताया कि1 फोन से 20 से 25 महिलाएं रजिस्ट्रेशन कर सकती है, जिनके पास स्मार्ट फोन नही वो एक ही फोन से रजिस्ट्रेशन कर सकती है, इसके लिए उनको CSR सेंटर तक जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी, उन्होंने बताया कि इस योजना पर4 हजार 62 करोड़ रुपए सालाना खर्च होगा, इसके साथ ही जो महिलायें हरियाणा में 15 सालों से रह रहीं है उन्हें भी इसका लाभ मिलेगा वहीं कैबिनेट मंत्री ने कहा बहनो को पैसे के लिए घर के पुरुषों पर निर्भर रहना पड़ता था इसिलिए मुख्यमंत्री सैनी ने ये योजना शुरु करमहिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है, इसके साथ ही सरकार और भी योजनाएं चला रही है जिससे महिलाएं अपना बिजनेस भी शुरु कर सकती है, रिपोर्ट न्यूज पीडिया24
Top Tags