पंजाब सरकार की महिलाओं और समाज कल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल!

Dr. Baljit Kaur

पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री Dr. Baljit Kaur ने राज्य में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के कल्याण के लिए पंजाब सरकार द्वारा किए गए अहम कदमों की सराहना की।

मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में 2024 में कई पहलें की गईं,

जो महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य सेवाएं और समाज कल्याण को ध्यान में रखकर की गईं।

Dr. Baljit Kaur – महिलाओं के लिए अहम योजनाएं

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार ने नवंबर 2024 तक लगभग 34.09 लाख लाभार्थियों को 4532.60 करोड़ रुपये की पेंशन वितरित की।

वृद्धावस्था पेंशन के तहत हर लाभार्थी को 1500 रुपये प्रति माह पेंशन मिलती है,

जो पारदर्शी तरीके से वितरित की गई है।

महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा

राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की योजना शुरू की है,

जिससे हर महीने 1 करोड़ से ज्यादा महिलाएं इसका लाभ उठा रही हैं।

इसका उद्देश्य महिलाओं को यात्रा में सुरक्षा और आत्मविश्वास का अहसास दिलाना है।

स्वास्थ्य और रोजगार के अवसर

पंजाब सरकार अब करेगी बाल और मातृ देखभाल सेवाओं को बेहतर!

पंजाब सरकार ने महिलाओं को रोजगार के अवसर देने के लिए कई पहल की हैं।

2 दिसंबर 2024 को स्वास्थ्य, सफाई और जागरूकता कैम्प की शुरुआत श्री मुक्तसर साहिब से की गई,

जिसमें सात कंपनियों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में 209 महिलाओं का साक्षात्कार लिया गया,

जिनमें से 28 को नौकरी मिली। इसी तरह के कैम्प पंजाब के विभिन्न जिलों में आयोजित किए गए,

जिनमें बरनाला, गुरदासपुर और होशियारपुर शामिल हैं।

 

Dr. Baljit Kaur – स्वास्थ्य सहायता और कुपोषण में कमी

मंत्री ने यह भी बताया कि 2024 में गर्भवती महिलाओं और दूध पिलाने वाली माताओं को 48.55 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी गई।

इसके साथ ही, मातृ वंदना योजना के तहत इस साल 52,229 गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं को 25 करोड़ रुपये की सहायता दी गई।

राज्य में कुपोषण दरों में भी महत्वपूर्ण गिरावट आई है।

2022 से 2024 तक कुपोषण से जुड़ी दरों में स्टंटिंग 22.08% से घटकर 17.65%,

वेस्टिंग 9.54% से घटकर 3.17% और अंडरवेट दर 13.58% से घटकर 5.57% रह गई है।

महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ‘हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वुमेन’ पहल

‘हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वुमेन’ के तहत राज्य और जिला स्तर पर शाखाओं की स्थापना की गई है,

जिनका उद्देश्य सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है।

डॉ. बलजीत कौर ने यह पुष्टि की कि पंजाब सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण,

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और समाज के सभी वर्गों के लिए सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

राज्य का ध्यान समग्र विकास और हर नागरिक को खुशहाल बनाने पर है।