हरियाणा में स्कूलों की शीतकालीन छुट्टियाँ घोषित

जैसे-जैसे क्रिसमस 2025  नजदीक आ रहा है, देश के कई राज्यों ने स्कूलों की छुट्टियों की घोषणा कर दी है

कुछ राज्यों में क्रिसमस के साथ ही नये साल की भी छुट्टीयों का ऐलान कर  दिया गया है।

हरियाणा सरकार के विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है।

वहीं हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों में 1 जनवरी 2026 से 15 जनवरी 2026 तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया है।

यह छुट्टी सभी कक्षाओं के लिए होगी। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं, जिससे छात्रों और शिक्षकों को राहत मिलेगी।

इसके बाद 16 जनवरी 2026 (शुक्रवार) से सभी विद्यालय पहले की तरह नियमित रूप से खुल जाएंगे