राहुल गांधी ने लगाए आरोप तो आया चुनाव आयोग एक्शन में

लगातार राहुल गांधी के वोटर लिस्ट के मुद्दे को लेकर माहौल गर्म था उन्होंने चुनाव आयोग को आये दिन घेरा था वही अब राहुल गांधी के आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए नया ‘ई-साइन’ फीचर लॉन्च किया है.

अब वोटर रजिस्ट्रेशन, नाम हटाने या सुधार के लिए आधार से लिंक मोबाइल नंबर से सत्यापन जरूरी होगा. इससे वोटर लिस्ट में गड़ब/ड़ी की संभावना कम होगी

बतादें अब EC  ने अपनी वेबसाइट और ऐप पर नया ‘ई-साइन’ फीचर शुरू कर दिया है.

इसके तहत अब वोटर रजिस्ट्रेशन, नाम हटाने या सुधार के लिए आवेदन करने वालों को अपनी पहचान आधार से लिंक मोबाइल नंबर के जरिये सत्यापित करनी होगी.

यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब हाल ही में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने  कर्नाटक  की आलंद विधानसभा सीट पर ऑनलाइन वोटर डिलीशन फॉर्म्स के कथित दुरुपयो/ग का मुद्दा उठाया था.

राहुल ने इसे ‘चुनावी धोखा/धड़ी’ करार दिया था.

 

जाने अब तक कैसे जुड़ता हटता था वोटर लिस्ट में नाम

पहले आवेदक चुनाव की वेबसाइट या ऐप पर अपने वोटर आईडी नंबर से मोबाइल जोड़कर फॉर्म सबमिट कर सकते थे.

उस समय यह जांच नहीं होती थी कि ये डिटेल असल में अब नए वोटर का नाम जोड़ने के लिए उसी आवेदक की हैं या नहीं.

 

 

अब नए वोटर लिस्ट के लिए इन प्रक्रियाओं की जरुरत

लेकिन अब नए वोटर का नाम जोड़ने के लिए Form 6, नाम हटाने के लिए Form 7 और सुधार के लिए Form 8 भरते समय आवेदक को ई-साइन प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

फॉर्म भरने के बाद आवेदक को CDAC के पोर्टल पर भेजा जाएगा.

यहां आधार नंबर डालकर आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP आएगा. OTP डालकर सहमति देने के बाद ही आवेदन आगे बढ़ेगा और ECI Net पोर्टल पर सबमिट किया जा सकेगा.

वही इसको लेकर चुनाव आयोग के सूत्रों ने सफाई दिया है कि इस नई प्रकिया से आलंद जैसी घट/नाओं के दोबारा होने की संभावना काफी कम हो जाएगी। रिपोर्ट न्यूज पीडिया24