पंजाब में मौसम का कहर..बारिश के साथ गिरे ओले

चंडीगढ़ और पंजाब के कई इलाकों में आज सुबह सुबह तेज हवाओँ के साथ मौसम ने अपना रुप दिखाते हुए घने बादल और कही कही ओंले भी बरसाएं। बर्फबारी के कारण ठंड में इजाफा हो गया है। अचानक बदले मौसम के चलते लोगों को सर्दी का दोबारा एहसास होने लगा है। वही होने वाली ओलावृष्टि से किसानों में चिंता की लहर दिखाई दी किसानों ने फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

 

सुबह मौसम सुहाना हुआ इसके बाद हल्की बारिश की बौछारों ने अपने आगोश में कई इलाकों को ले लिया । चंडीगढ़, मोहाली, लुधियाना, पटियाला और आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश होती रही, वहीं कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण यह बदलाव देखने को मिला है। तेज हवाओं के साथ बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और ठंड में इजाफा हुआ । मोहाली और चंडीगढ़ में अभी भी बारिश हो रही है, वही लोगों से मौसम विभाग ने सतर्कता भी बरतने की अपील की है।  IMD ने बारिश और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

 

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 24 से 48 घंटों तक राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बनी रह सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और किसानों को अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की सलाह दी है। मौसम की यह स्थिति फिलहाल राहत के आसार नहीं दिखा रही है।