मानसून का महीना खत्म होने को हैं,लेकिन देश के कई हिस्सो में बारिश का सिलसिला अभी तक जारी हैं, इसको देखते हुए IMD ने प्रदेश और जिलों में बारिश की चेतावनी जारी कर दिया है ,अगर हम बात करें तो पहाड़ी इलाको के साथ मैदानी इलाको के लिए भी सतर्क रहने की सूचना जारी कर दी गयी है, मौसम विभाग ने 25 अगस्त को हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों – कांगड़ा, मंडी, ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा, 26 और 27 अगस्त को शिमला और सिरमौर में भी कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। राज्य में कई जगहों पर हालात अभी भी ठीक नहीं हैं, वहीं हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में सोमवार, 25 अगस्त को सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। यह आदेश जिला उपायुक्त और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल ने जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग, शिमला द्वारा जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी किए जाने के बाद यह फैसला लिया गया है। दरअसल, 24 अगस्त को लगातार हुई बारिश के कारण ऊना के कई इलाकों में पानी भर गया है। इसके अलावा, भूस्खलन और अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) जैसी स्थिति भी बनी हुई है। कई जगहों पर सड़कें भी खराब हो गई, जिससे छात्रों की सुरक्षा को लेकर खतरा पैदा हो गया है। इसी को देखते हुए उपायुक्त ने यह कदम उठाया है, उन्होंने कहा कि छात्रों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है , इस आदेश के वजह से जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।प्रशासन के तरफ से सभी शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों को इस आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं पहले से आई तबाही की वजह से चंबा और कुल्लू में दो राष्ट्रीय राजमार्गों सहित कुल 482 सड़कें बंद हैं। 941 ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली और 95 पेयजल योजनाएं ठप होने से पानी की सप्लाई भी प्रभावित हुई है।
हरियाणा में बारिश की संभावना
आज हरियाणा में भी बारिश की संभावना जताई गई हैं, जिसको लेकर मौसम विभाग ने प्रदेश के 9 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह (मेवात) और पलवल के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है. पांच जिलों अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, करनाल और पानीपत में भारी बारिश के आसार हैं, बाकी जिलों में 50 से 75 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना है. कल यानी 26 अगस्त को यमुनानगर, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, महेंदगढ़, मेवात, पलवल, फरीदाबाद व गुरुग्राम में 75 से 100 प्रतिशत एरिया में भारी बारिश की संभावना है. पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, कैथल, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा में 50 से 75 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना है. इसके साथ ही 27 अगस्त को पंचकूला और यमुनानगर में मध्यम से तेज बारिश के आसार बने रहेंगे और 50 से 75 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना है. अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, गुरुग्राम और फरीदाबाद में 25 से 50 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना बनी रहेगी.रोहतक, झज्जर, सोनीपत, जींद, फतेहाबाद, हिसार, सिरसा में 25 प्रतिशत एरिया में हल्की बारिश के आसार बने रहेंगे.
दिल्ली, यूपी और बिहार भी बारिश की वजह से जारी अलर्ट
वहीं देश की राजधानी दिल्ली में भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है, आज दिल्ली में भारी बारिश की संभावना है, यही हाल यूपी का भी हैं, जहां तेज बारिश की संभावना है, IMD ने लखनऊ, अयोध्या, कानपुर, वाराणसी,प्रयागराज, गोरखपुर के साथ प्रदेश के कई हिस्सो के लिये बारिश की संभावना जताई है बिहार के लिए भी IMD ने अलर्ट जारी किया है यहां भी करीब 20 जिलों में तेज बारिश की संभावना है इनमें पटना ,गया, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर, नालंदा और भागलपुर भी शामिल है,, रिपोर्ट न्यूज पीडीया 24
Top Tags