पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। सुबह के समय कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा जिसके वजह से विजिबिलिटी काफी कम रही, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ। लोगों को खासतौर पर सुबह और देर शाम के समय कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
हालांकि राहत की बात यह है कि दिन के समय धूप निकलने से ठंड का असर कुछ कम महसूस किया जा रहा है। बीते कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में करीब 1.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे तापमान अब सामान्य के आसपास पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक सबसे कम न्यूनतम तापमान फरीदकोट में 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
इसके साथ ही मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 31 जनवरी से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है, जिससे ठंड बढ़ सकती है। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे शीत लहर और कोहरे को देखते हुए सावधानी बरतें, अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।
मौसम विभाग के चेतावनी जारी की है राज्य में 31 जनवरी से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। 1 फरवरी को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं 2 और 3 फरवरी को भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। अगले 48 घंटों तक न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, इसके बाद 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी संभव है।
Top Tags