कड़ाके की ठंड के बाद अब मौसम हल्का साफ होने लगा है लेकिन कभी कभी बादलों की लुका छिपी ने अपने असर दिखाने लगे है, हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। IMD के अनुसार लगातार तीन पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। कहीं घना कोहरा तो कहीं बादल छाए रहने के साथ आने वाले दिनों में बूंदाबांदी और बारिश की संभावना जताई गई है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, हरियाणा में 25 जनवरी 2026 तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में घना कोहरा, ठंडी लहर और बारिश की स्थिति देखी जा सकती है। 21 जनवरी को कुछ जगहों पर छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है, जबकि 22 से 24 जनवरी तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कोहरे से विजिबिलिटी कम होने से यातायात प्रभावित हो सकता है।
किसानों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, 25 जनवरी से राज्य के में ज्यादातर स्थानों पर बारिश की संभावना बन रही है। IMD ने बताया कि यह परिवर्तन दो पश्चिमी विक्षोभों के कारण है, जो उत्तरी भारत में सक्रिय हो रहे हैं। इससे हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना थोड़ी ज्यादा है। घने कोहरे से विजिबिलिटी 100 मीटर से कम हो सकती है, जिससे हवाई, रेल और सड़क यातायात प्रभावित होगा।
Top Tags