अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमले किए, इजरायल और अमेरिका के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद मिडिल ईस्ट में भयंकर तनाव के दौर से गुजर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी और इजरायली अधिकारियों ने खामेनेई की रोजमर्रा की गतिविधियों का गहराई से अध्ययन किया था. वे यह जानने की कोशिश कर रहे थे कि खामेनेई किन लोगों से मिलते हैं, कैसे बातचीत करते हैं और खतरे की स्थिति में कहां छिप सकते हैं. साथ ही उनके अन्य राजनीतिक और सैन्य नेताओं पर भी नजर रखी जा रही थी,..
ईरान के मिसाइल हमले में 3 अमेरिकी सैनिकों की मौ/त
ईरान ने इजरायल के साथ ही पूरे मिडिल ईस्ट में बड़े पैमाने पर हमले किए हैं। कुवैत में ईरान के मिसाइल हमले में 3 अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई है, जबकि 5 गंभीर घायल हुए हैं। इजरायल में ईरानी मिसाइलों की चपेट में आकर कई लोग मारे गए हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान की नई लीडरशिप ने बात करने की इच्छा जताई है और वह ऐसा करने की योजना बना रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने 48 ईरानी नेताओं को मारने का दावा किया और कहा है कि आखिरी लक्ष्य हासिल करने तक ईरान पर हमले जारी रहेंगे।
मोहम्मद राद की मौ/त
लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायल ने कहर बरपाया है। मिडिल ईस्ट में भीषण तनाव के बीच इजरायल ने बेरूत स्थित हिजबुल्ला के ठिकानों पर हवाई हमला करते हुए बम बरसाए हैं। दावा किया जा रहा है कि इस अटैक में 10 की मौत हुई है । ईरान के साथ युद्ध के बीच इजरायली रक्षा बलों (IDF) ने ताबड़तोड़ बम/बारी की है, जिसमें हिज्बुल्लाह के शीर्ष नेता मोहम्मद राद की मौ/त हो गई है।
Top Tags