Bihar elections : दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को सुबह 7 बजे से

बिहार में दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को सुबह 7 बजे से होगी।

जो शाम 6 बजें तक चलेगा।

इसी के साथ के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार रविवार शाम 5 बजे थम गया।

अब इन 20 जिलों में किसी भी तरह की चुनावी सभा, रैली या रोड शो पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

20 जिलों के 122 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे दूसरे चरण के मतदान में एनडीए और महागठबंधन दोनों के कई प्रमुख नेताओं का भविष्य दांव पर है।

दूसरे चरण के मतदान को लेकर EVM डिस्पैच की जा रही है।

निर्वाचन आयोग ने निष्‍पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

इस चरण में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित विधानसभा क्षेत्रों और सीमांचल, मगध, शाहबाद, कोसी और मिथिलांचल क्षेत्रों में मतदान होगा।

20 जिलों में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, कैमूर और रोहतास शामिल हैं।

संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर सीआरपीएफ जवानों को लगाया गया है।

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को लेकर तीनगछिया बाजार समिति में EVM डिस्पैच की जा रही है।

इस चरण में 45 हजार से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान प्रक्रिया की निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने के लिए सभी मतदान केंद्रों से वेबकास्टिंग की व्‍यवस्‍था की गई है।

निर्वाचन आयोग ने पटना में मुख्‍य चुनाव अधिकारी कार्यालय में एक अत्याधुनिक नियंत्रण और कमान केंद्र स्थापित किया है।