पंजाब की 1 राज्यसभा सीट के लिए 24 अक्टूबर को वोटिंग

पंजाब की एक राज्सभा सीट के लिए चुनावी तारीख का ऐलान बुधवार को किया गया. चुनाव आयोग ने बताया 24 अक्टूबर को उपचुनाव कराया जाएगा. पंजाब में राज्यसभा की सीट सांसद संजीव अरोड़ा के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। संजीव अरोड़ा को आम आदमी पार्टी ने लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में उतारा था। चुनाव में जीत के बाद अरोड़ा ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था तब से यह सीट खाली थी अब  पंजाब से राज्यसभा की एक सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा हो गई है। इस सीट पर मतदान और मतगणना 24 अक्बतूर को होगी। उपचुनाव का नोटिफिकेशन छह अक्तूबर को होगा। नामांकन की अंतिम तारीख 13 अक्तूबर है। नाम वापसी 16 अक्तूबर तक हो सकेगी। 24 अक्तूबर को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। शाम को नतीजे का एलान भी कर दिया जाएगा।

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में जीते थे संजीव अरोड़ा

संजीव अरोड़ा ने लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में जीत हासिल की थी। लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर 19 जून को उपचुनाव हुआ था। आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी का जनवरी में देहां/त हो गया था। जिसके बाद सीट खाली हो गई थी जिसके बाद पार्टी ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को मैदान में उतारा था।

 

केजरीवाल के राज्यसभा में जाने की लगी थी अटकलें

संजीव अरोड़ा की जीत के बाद राज्यसभा की एक सीट खाली हुई थी। अरोड़ा की जीत के बाद ये चर्चा तेज हो गई थी कि आप के वरिष्ठ नेता केजरीवाल राज्यसभा में जाएंगे।  लेकिन अरविंद केजरीवाल ने इस बात से साफ इनकार कर दिया था। रिपोर्ट न्यूज पीडिया24