विराट कोहली और कुलदीप यादव ने महाकाल के दर्शन किए

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मैच 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाना है. इस मुकाबले के लिए भारतीय क्रिकेट टीम पहले ही इंदौर पहुंच चुकी है और तैयारियों में जुटी हुई है.

इंदौर आए और पास में उज्जैन जाकर महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन न किए जाएं, ऐसा शायद ही होता है. यही सिलसिला टीम इंडिया में भी चल रहा है.

बस महाकाल के दर्शन के लिए कोच गौतम गंभीर के बाद अब टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी महाकाल की शरण में पहुंचे . कोहली के साथ टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव भी इस खास दर्शन का हिस्सा बने.

इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले आखिरी मुकाबले से पहले भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली धार्मिक रंग में रंगे नजर आए.

शनिवार को विराट कोहली और स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे.

यहां दोनों खिलाड़ियों ने बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद लिया.

बतादें विराट और कुलदीप शनिवार की सुबह तड़के करीब 4 बजे ही महाकाल मंदिर पहुंच गए.

दोनों खिलाड़ियों ने वहां भस्म आरती में भी हिस्सा लिया और लगभग दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल के दर्शन किए.

पूजा के समय मंदिर के पुजारियों ने दोनो के माथे पर चंदन का तिलक भी लगाया.

मंदिर के अंदर विराट एकदम साधारण अंदाज में दिखाई दिए. आरती के दौरान दोनों ने शिवजी का जाप भी किया

इस दौरान मंदिर परिसर में भारी भीड़ रही क्योकि महाकाल के दर्शन के साथ ही दो सुपर स्टार भी मौजूद थे ।

दोनो के साथ मिलने के लिए  लोगो मे बहुत उत्साह था जिस वजह में मंदिर परिसर में बहुत भीड़ थी ।