हारे के सहारे बाबा श्याम का दरबार राजस्थान के सीकर जिले में स्थित है वही अब बाबा के दर्शन के लिए ना कोई अमीर है ना कोई गरीब है सभी एक समान है वैसे भी भगवान के लिए सभी लोग समान है। बतादें बाबा श्याम के दर्शन के लिए खाटू श्याम मंदिर में भारी भीड़ और सुरक्षा कारणों से 5 जनवरी तक VIP दर्शन बंद कर दिए गए हैं. प्रशासन का अनुमान है नववर्ष, एकादशी और पांच दिवसीय मेले की शुरुआत हो गई है जो 2 जनवरी तक चलेगा, इन दिनो यहां एक हफ्ते में 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है.
प्रशासन, पुलिस और श्याम मंदिर कमेटी ने भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं, ताकि दर्शन सुचारू और सुरक्षित तरीके से कराए जा सकें. सभी श्रद्धालुओं को अब आम भक्तों की तरह ही निर्धारित कतारों में लगकर बाबा श्याम के दर्शन करने होंगे, जिससे समान व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखा जा सके. इसी को ध्यान में रखते हुए दर्शन व्यवस्था फाल्गुन मेले की तर्ज पर की गई है.
सभी भक्त एक ही प्रणाली के तहत दर्शन करेंगे. इससे न केवल भीड़ नियंत्रण आसान होगा, बल्कि किसी तरह के भेदभाव की स्थिति भी नहीं बनेगी. वही मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी बनाए हुए हैं.
Top Tags