विनेश फोगाट ने लिया यू-टर्न.. 2028 ओलंपिक के लिए वापसी कि की घोषणा

भारत की  स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने अपने रिटायरमेंट के फैसले से यू-टर्न ले लिया है. विनेश ने एक बार फिर मैट पर लौटने का ऐलान कर दिया और 2028 में लॉस एंजिलिस ओलंपिक में हिस्सा लेना चाहती है, विनेश ने शुक्रवार (12 दिसंबर) को X पर पोस्ट कर इस बात की पुष्टि की. विनेश ने कहा कि वह दोबारा अपने ओलंपिक सपने को पूरा करने के लिए प्रशिक्षण शुरू करेंगी।  विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक के बाद रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी. उस फैसले ने भारतीय खेल जगत को चौंका दिया था. लेकिन अब उन्होंने स्पष्ट किया है कि वह नई ऊर्जा और नई उम्मीदों के साथ वापसी करने के लिए तैयार हैं. जुलाई में विनेश ने अपने बेटे को जन्म दिया था. विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक में वजन विवाद के बाद उन्होंने संन्यास की घोषणा की थी।

विनेश पेरिस ओलंपिक में फाइनल में पहुचने वाली पहली भारतीय रोसलर बनी थी

विनेश 2024 के पेरिस ओलंपिक में फाइनल में पहुचने वाली पहली भारतीय रोसलर बनी थी, उनका कम से कम सिल्वर मेडल पक्का हो गया था। उन्होंने दुनिया की नंबर एक रेसलर को भी हरा दिया था।  हालांकि फाइनल से पहले उनका वजन निर्धारित वजन से 100 ग्राम ज्यादा  निकला था। इसकी वजह से विनेश को डिस्क्वालिफाई कर दिया गया. इसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा औऱ जुलाना से बीजेपी के योगेश कुमार को हराकर विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की और अब वह जुलाना से कांग्रेस विधायक है।

“सोशल मीडिया X  पर उन्होने पोस्ट किया ‘लोग पूछते रहे कि क्या पेरिस अंत था। बहुत समय तक, मेरे पास इसका जवाब नहीं था। मुझे मैट से, प्रेशर से, उम्मीदों से, यहां तक कि अपने सपनों से भी दूर जाने की जरूरत थी। सालों में पहली बार, मैंने खुद को सांस लेने दिया। मैंने अपने सफर के बोझ को समझने के लिए समय लिया- उतार-चढ़ाव, दिल टूटना, त्याग, मेरे वो रूप जिन्हें दुनिया ने कभी नहीं देखा। और कहीं उस सोच में, मुझे सच मिला, मुझे अब भी यह खेल पसंद है। मैं अब भी मुकाबला करना चाहती हूं।’