दिल्ली बीजेपी के पहले अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता विजय कुमार मल्होत्रा का 94 वर्ष की उम्र में मंगलवार की सुबह नि/धन हो गया. विजय मल्होत्रा का पिछले कुछ दिनों से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उपचार हो रहा था. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय कुमार मल्होत्रा को उनके आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की.
इस मौके पर भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने एक बयान में कहा, ‘‘बेहद दु/ख के साथ हमें सूचित करना पड़ रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली भाजपा के पहले अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा का आज सुबह निधन हो गया.’’ सचदेवा ने कहा कि उनका जीवन सादगी और जनसेवा के प्रति समर्पण की मिसाल था. जनसंघ के दिनों से ही उन्होंने दिल्ली में संघ की विचारधारा के विस्तार के लिए अथक प्रयास किए उनकी जिंदगी सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणा देती रही है और देती रहेगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “विजय कुमार मल्होत्रा जी एक शानदार नेता थे, जिन्हें जन मुद्दों की गहरी समझ थी. उन्होंने दिल्ली में हमारी पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। उन्हें संसदीय मामलों में उनके हस्तक्षेप के लिए भी याद किया जाता है. उनके निधन से दुःयख हुआ. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना.”
केंद्रीय गृह मंत्री ने किया पोस्ट
केंद्रीय गृह मंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “जनसंघ से लेकर जनता पार्टी और बीजेपी तक संगठन को आकार और विस्तार देने में अहम भूमिका निभाने वाले ब बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा जी के निध/न से मन अत्यंत व्यथित है. दिल्ली भाजपा में अध्यक्ष हों, दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष या एक एक जन प्रतिनिधि, विजय कुमार मल्होत्रा जी ने हर भूमिका में देश और दिल्लीवासियों की सेवा की. उनसे हुई प्रत्येक भेंट में संगठन संबंधी कई बारीक बातें जानने को मिलीं. शोक की इस घड़ी में पूरा भाजपा परिवार उनके परिजनों के साथ खड़ा है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें.” रिपोर्ट न्यूज पीडिया 24
Top Tags