लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बीजेपी पर भारतीय संविधान को खत्म करने की सा/जिश रचने का आ/रोप लगाया है। राहुल ने कहा- बीजेपी संविधान की उस मूल भावना को खत्म करना चाहती है, जो सभी नागरिकों को समान अधिकार देती है। राहुल गांधी 17 से 19 दिसंबर तक जर्मनी दौरे पर थे। इस दौरान 18 अक्टूबर को उन्होंने बर्लिन के हर्टी स्कूल में छात्रों को संबोधित किया था। कांग्रेस ने सोमवार रात इस बातचीत का एक घंटे लंबा वीडियो जारी किया।
जर्मनी के हर्टी स्कूल में आयोजित ‘पॉलिटिक्स इज द आर्ट ऑफ लिसनिंग’ विषय पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी ऐसी राजनीति कर रही है, जो सभी नागरिकों को समान अधिकार देने वाले संविधान को ‘ख/त्म करने’ की दिशा में ले जाती है. उन्होंने कहा कि इसके खि/लाफ विपक्ष एक ऐसा प्रतिरोधी तंत्र तैयार करेगा, जो अंततः बीजेपी को सत्ता से हटाने में सफल होगा ।
राहुल गांधी ने वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया
राहुल गांधी ने इस संवाद कार्यक्रम का एक वीडियो सोमवार को अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया। उन्होंने कहा, ‘हम भारत में चुनाव की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठा रहे हैं..हमारे देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर चौतरफा ह/मला हो रहा है।’ उन्होंने इस बात का उल्लेख किया कि हरियाणा की मतदाता सूची में ब्राजील की मॉडल का नाम 22 जगह पर था। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ‘हम जो सवाल उठा रहे हैं उसका जवाब निर्वाचन आयोग की तरफ से नहीं मिल रहा है।’
उन्होंने कहा कि भारत में चुनावी मशीनरी में कुछ बुनियादी समस्या है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘संस्थागत ढांचे पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया गया है, जब आप हमारी खुफिया एजेंसियों, सीबीआई और ईडी को देखते हैं तो पाते हैं कि इन्हें पूरी तरह से हथियार में तब्दील कर दिया गया है।’ राहुल ने कहा- लोकतांत्रिक संस्थाएं स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर पा रही हैं। CBI और ED जैसी एजेंसियों का राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। एजेंसियां सिर्फ विपक्षी नेताओं पर केस दर्ज कर रही हैं, भाजपा नेताओं पर कोई दर्ज नहीं किया जाता। हम सिर्फ बीजेपी से नहीं लड़ रहे, हम उनके भारतीय संस्थागत ढांचे और एजेंसियों पर कब्जे के खिलाफ भी लड़ रहे हैं।
Top Tags