बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बड़ी खुशखबरी आई है. विक्की कौशल और कटरीना कैफ पेरेंट्स बन गए हैं. घर में नन्हा राजकुमार आया है.सितंबर में कैटरीना ने पोस्ट के जरिए अपनी प्रेगनेंसी की बात शेयर की थी। अब आखिरकार बॉलीवुड की जोड़ी कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर किलकारी गूंजी हैं. बतादें एक्ट्रेस ने बेबी बॉय को जन्म दिया है. इसकी जानकारी खुद विक्की कौशल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी. यह खबर आने के बाद बॉलीवुड हस्तियां ने बधाई देना शुरू कर दिया है. विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने एक फोटो शेयर किया है. जिस पर लिखा है कि हमारे घर में ढेर सारी खुशियों ने दस्तक दे दी है, बहुत सारे प्यार और आशीर्वाद के साथ हम बेबी बॉय का स्वागत कर रहे हैं.
विक्की ने शेयर की खुशियां
रिपोर्ट के अनुसार कैटरीना ने 7 नवंबर को बेबी बॉय को जन्म दिया है. यह खबर आते ही विक्की कौशल ने बिना देर किए अपने फैंस के बीच यह खुशी शेयर की. पोस्ट सामने आते ही उनके फैंस ने भी एक्टर को बधाई देना शुरू कर दिया है. एक यूजर ने लिखा है कि बधाई, ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद. एक और यूजर ने लिखा है कि आप दोनों को और पूरे परिवार को बहुत-बहुत बधाई. इससे पहले खुद विक्की ने फिल्म की प्रमोशन के दौरान बताया था कि वह फिलहाल घर से कम ही बाहर जाते हैं, क्योंकि उन्हें नहीं पता कि घर में कब जरुरत पड़ जाए, समय बहुत नजदीक है.
इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट
खबर शेयर करते हुए विक्की कौशल ने कैप्शन में लिखा – ब्लेस्ड और साथ में ऊं लिखा। पोस्ट में उन्होंने जानकारी दी कि बेटे का जन्म 7 अक्टूबर को हुआ है।
ज्वाइंट पोस्ट में कपल ने लिखा,”हम खुशी और कृतज्ञता से भरे दिलों के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा चैप्टर शुरू करने जा रहे हैं।”
विक्की कौशल ने फैन्स को खुशखबरी देते हुए लिखा- हमारी खुशियों का खिलौना इस दुनिया में आ चुका है.
हम दोनों ही खुशी से फूले नहीं समा पा रहे हैं, क्योंकि वो हमारी हैप्पीनेस है और हम भगवान का शुक्रिया अदा भी करते हैं कि उन्होंने जीवन में बेटे को दिया है.
मनीष पॉल ने लिखा है- पूरे परिवार और खासकर तुम दोनों को बेबी के आने के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं. रकुल प्रीत सिंह भी विक्की और कटरीना के लिए बहुत खुश हैं । अर्जुन कपूर और हुमा कुरैशी ने रेड हार्ट इमोजी बनाई है
Top Tags