भारत में उपराष्ट्रपति का पद राष्ट्रपति के बाद, देश का दूसरा सर्वोच्च संवैधानिक पद है उपराष्ट्रपति के लिए कल मंगलवार 9 सितंबर को वोटिंग होगी। उसी दिन शाम तक नतीजे भी घोषित होंगे। इसके साथ ही देश को 50 दिन बाद जगदीप धनखड़ की जगह नया उपराष्ट्रपति मिलेगा। आपको बतादें 21 जुलाई को धनखड़ के अचानक इस्तीफा देने के चलते चुनाव हो रहा है।वहा धनखड़ के करीबियों ने दावा किया धनखड़ ने खुद इस्तीफा नही दिया, उनहें इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया है, NDA ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और विपक्षी गठबंधन इंडिया ने सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है। आंकड़ों में NDA को स्पष्ट बढ़त है। संसद में विपक्ष की मजबूती से पिछले दो दशक में पहली बार मुकाबला करीबी हो सकता है।
Top Tags