हिमाचल प्रदेश के PWD यानी लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह की शिमला के मरीन होटल में चल रही रिसेपशन पार्टी में मेहमानों का आना जारी है, विक्रमादित्य सिंह सोमवार को चंडीगढ़ में विवाह के बंधन में बंध गए । बतादें पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के पुत्र व राज्य के लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज बुधवार को अपनी शादी की रिसेप्शन दी। राजधानी शिमला के होटल मरीना में धाम का आयोजन किया गया, इसमें लगभग 150 खास मेहमान आमंत्रित किए गए, इस मौके पर मेहमानों ने नवविवाहित दंपती को शादी की बधाई व शुभकामनाएं दी। हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल पत्नी सहित डेढ़ बजे के करीब होटल मरीना पहुंचे। उन्होंने नवविवाहित दंपती को शादी की बधाई दी। विक्रमादित्य सिंह के रिश्तेदारों के अलावा राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री चंद्र कुमार, पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह सहित कई अन्य मंत्री व विधायक पहुंचे।
राज्यसभा सदस्य हर्ष महाजन भी पहुंचे
कांग्रेस के अलावा भाजपा के विधायकों ने भी रिसेप्शन में शिरकत की। राज्यसभा सदस्य हर्ष महाजन भी रिसेप्शन में पहुंचे। उनकी उपस्थिति खास चर्चा का विषय बनी। हर्ष महाजन पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के करीबी रहे हैं।
दो दिन पहले की है शादी
विक्रमादित्य सिंह और पंजाब की डॉ. अमरीन कौर दो दिन पहले 22 सितंबर को ही शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों ने चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित गुरुद्वारा में शादी की थी। आज परिवार की ओर से रिसेप्शन दी गई। डॉ. अमरीन कौर, सरदार जोतिंद्र सिंह सेखों और ओपिंद्र कौर की बेटी है,वह पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में साइकोलॉजी की असिस्टेंट प्रोफेसर है, वही विक्रमादित्य सिंह हिमाचल के 6 बार के CM रहें वीरभद्र सिंह और वर्तमान में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बेटे है। वह शिमला ग्रामीण से दूसरी बार विधायक चुने गए है, रिपोर्ट न्यूज पीडिया 24
Top Tags