वंदे भारत स्लीपर ट्रेन: लंबी दूरी की यात्रा के लिए तैयार

जल्द ही देश को पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मिलने वाली है। यह ट्रेन गुवाहाटी से कोलकाता के बीच चलेगी बतादें लंबे समय का इंतजार ख़त्म होने जा रहा है, देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का आगाज होने वाला है रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स व आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के रेल भवन में नए साल की शुभकामनाएं देते हुए घोषणा की कि देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन कोलकाता से गुवाहाटी के बीच चलेगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ट्रेन का ट्रायल, टेस्टिंग और सर्टिफिकेशन पूरा हो चुका है और जनवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे हरी झंडी दिखाएंगे।

लंबी दूरी की रात्रिकालीन यात्रा के लिए विशेष रूप से डिजाइन यह ट्रेन पूरी तरह एयर-कंडीशंड होगी। रेल मंत्री ने बताया कि सफल ट्रायल के बाद वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का पहला सेट यात्रियों के लिए ट्रेक पर उतारने की तैयारी पूरी हो चुकी है।  इस स्लीपर ट्रेन से असम के कामरूप महानगर और बोंगाईगांव तथा पश्चिम बंगाल के कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, मालदा, मुर्शिदाबाद, पूर्व बर्धमान, हुगली और हावड़ा जिलों को सीधा लाभ मिलेगा, जिससे पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत की कनेक्टिविटी मजबूत होगी

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे, जिनमें 11 थ्री-टियर एसी, 4 टू-टियर एसी और 1 फर्स्ट क्लास एसी कोच शामिल है। एक बार में लगभग 823 यात्री यात्रा कर सकेगे