कल से वेलेंटाइन वीक की शुरुआत होगी। रोज-डे के साथ इसकी शुरुआत होती है। वेलेंटाइन वीक में युवा प्रेमी जोड़े ही नहीं, बल्कि शादीशुदा भी अपने साथी के लिए वेलेंटाइन वीक मनाते है वह भी बेहद अलग आकर्षक उपहार, चाकलेट व गुलदस्ते खरीदते हैं और एक दूसर को देते हुए प्यार का इजहार करते है।
फरवरी महीना वेलेंटाइन डे के लिए अब बन गया है इसका प्रचलन इन दिनो बहुत ही तेजी से बढ़ा हुआ है इसके आते ही चारों तरफ प्यार की चर्चाएं शुरु हो जाती है। वेलेंटाइन वीक इसी एहसास को सात अलग-अलग दिनों में मनाने का नाम है। यह हफ्ता हमें मौका देता है कि हम अपने पार्टनर, या किसी भी खास इंसान को यह बता सकें कि वह हमारी जिंदगी में क्या अहमियत रखता है। 7 फरवरी से शुरु होने वाला यह सफर 14 फरवरी को अपने मुकाम पर पहुंचता है। इस महीने में लोगों के दिलों में प्यार घुल जाता है। खट्टी मीठी नोक झोक के साथ इस महिने में बस प्यार ही आखिरी मुकाम पर रहता है।
वेलेंटाइन वीक को कप्लस अलग-अलग तरीके से हर दिन को मनाते हुए नजर आते हैं। जैसे की पहला दिन रोज डे, इसके बाद प्रपोज डे, फिर चॉकलेट डे, फिर टेडी डे, प्रॉमिस डे, Hug डे , किस डे, और आखिर में 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे। ये सारे दिन कप्लस के लिए खास होते हैं। ये उनके बीच के बॉन्ड को मजबूत करता है और उन्हें यादगार भी बनाता है।
आइए जानते है वेलेंटाइन डे के दिनों को
7 फरवरी – रोज़ डे
वेलेंनटाइन डे की शुरुआत एक गुलाब के साथ होती है। कपल्स लाल गुलाब देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं, तो वहीं पीला गुलाब दोस्ती को दर्शाता है।
8 फरवरी – प्रपोज डे
यह दिन अपने भावनाएं को ज़ुबान पर लाने का दिन है। यह दिन अपने पार्टनर को यह बताने का दिन है कि आप उनके साथ अपनी पूरी जिंदगी बिताने का सपना देखते हैं।
10 फरवरी – टेडी डे
फिर टेडी बियर डे यह केयर का प्रतीक है। आप अपने पार्टनर को यह तोहफा दे कर एहसास दिलाते है कि आप हमेशा एक ढाल की तरह उनके साथ हैं, और उनकी मासूमियत का ख्याल रखेंगे।
9 फरवरी – चॉकलेट डे
चॉकलेट जितना मीठा होता है उतना गहरा और मीठा प्यार आप करते है इस लिए इस दिन चॉकलेट देकर इसका एहसास कराया जाता है। रिश्तों में मिठास घोलने के लिए चॉकलेट से बेहतर क्या हो सकता है? चॉकलेट गिफ्ट करना आपसी प्यार को बढ़ाता है।
11 फरवरी – प्रॉमिस डे
प्रॉमिस डे का दिन बहुत खास होता है, प्यार सिर्फ बातों से नहीं, बल्कि निभाए जाने वाले वादों से चलता है। इस दिन कपल्स मुश्किल वक्त में साथ न छोड़ने का वादा करते हैं।
12 फरवरी – हग डे
एक जादू की झप्पी जो सूकून देती है वह शब्द नही देते है । गले मिलना सुरक्षा, अपनापन और गहरे जुड़ाव का एहसास कराता है। यह दिन दूरियों को मिटाने और जुड़ाव को मजबूत करने का है।
13 फरवरी – किस डे
किस डे प्यार की गहराई और पवित्रता का प्रतीक है। यह दो रूहों के मिलकर एक-दूसरे के प्रति अटूट समर्पण को दर्शाता है।
14 फरवरी – वेलेंटाइन डे
प्यार का महा-उत्सव आखिर में आता है । यह दिन उन लोगो के नाम होता है जो प्यार की ताकत में यकीन रखते हैं। इस दिन को लोग अपनी पसंद के पार्टनर के साथ यादगार बनाते हैं, चाहे वो कोई रोमांटिक डेट हो या साथ में बिताया गया सुकून भरा वक्त।
आज वैलेंटाइन डे सिर्फ कपल्स तक सीमित नहीं है. यह डे दोस्त, परिवार और अपने खास लोगों के लिए प्यार जताने का यह एक खूबसूरत मौका बन चुका है. इसके साथ यह दिन याद दिलाता है कि रिश्तों में प्यार के साथ ही सम्मान जरूरी है
Top Tags