14 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी को मिला “पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार”

26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जाता है इसी के तहत आज 14 साल के स्टार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को जीवन का सबसे बड़ा अवॉर्ड मिला है।  आज यानी 26 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वैभव सूर्यवंशी को ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से सम्मानित किया। क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के साथ 19 अन्य बहादुर बच्चों को भी ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। इन बच्चों को 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से चुना गया है।

अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुरस्कार पाने वाले बच्चों से कहा कि सभी बच्चों ने अपने परिवारों, समाज और पूरे देश का नाम रोशन किया है। इसलिए, मैं इन बच्चों के परिवार वालों को भी दिल से बधाई देती हूं। बतादें भारत के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी हर बदलते दिन के साथ नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं , सिर्फ 14 साल की उम्र में ही वैभव ने क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचा दिया है और कई रिकॉर्ड अपने नाम लिखवा लिये हैं।

वैभव बिहार के समस्तीपुर से आते है

वैभव बिहार के समस्तीपुर से आते है. वैभव को क्रिकेट की दुनिया में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. IPL में सबसे छोटे खिलाड़ी और सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने जैसी उपलब्धियों के लिए राष्ट्रपति मुर्मु ने वैभव को ये अवॉर्ड दिया. वैभव इस दौरान नांरगी रंग का ब्लेजर और सफेद कुर्ता-पायजामा पहने हुए जर आए.

हर साल की तरह इस बार भी देशभर के कई युवाओं और बच्चों को उनकी उपलब्धियों के लिए ये अवॉर्ड दिया गया, जिसमें किसी को उनकी बहादुरी के लिए तो किसी को खेल या संगीत या विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया.

यह पुरस्कार सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह के 4 बेटों की शहादत के सम्मान में आयोजित किया जाता है. उनके बेटों अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह साहिबजादे भी कहा जाता है. साहिबजादों की शहादत को सम्मान देने के लिए पीएम मोदी ने साल 2022 में हर 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा की थी.