होली रंगों का त्योहार है, होली का त्योहार जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता है. इस दौरान लोग एक-दूसरे को जम कर रंग और गुलाल लगाते हैं. हालांकि, कई बार गहरे रंगों को हटाना मुश्किल हो जाता है. रंगों का चयन भी हर्बल या प्राकृतिक इस्तेमाल करना चाहिए। कुछ लोग गाढ़े रंग का इस्तेमाल करने है जो त्वचा के लिए नुकसानदायक होता है।
रंग लगने के बाद इन्हें हटाने के लिए जबरदस्ती गलत तरीके अपनाते हैं, जिससे उनकी त्वचा से रंग निकल जाए इस दौरान त्वचा पर खिचाव ज्यादा पड़ता है और त्वचा पर नुकसान पहुंच सकता है. अगर आप भी होली के बाद रंगों को आसानी से और सुरक्षित तरीके से हटाना चाहते हैं, तो इन उपायों को जरूर आजमाएं और कुछ सावधानी का भी रखें।
इन उपायों को आजमाएं
1-चेहरे या शरीर पर गहरा रंग लगा हो तो उसे बार-बार साबुन से न धोएं. इससे त्वचा की नमी खत्म हो सकती है और ड्रायनेस या खुजली की समस्या हो सकती है.
2-रंगों को हटाने के लिए सबसे पहले सादे पानी से चेहरा धोएं. फिर एक अच्छा क्लींजिंग लोशन या क्रीम लें और हल्के हाथों से मसाज करें. इसके बाद नम रुई से हल्के हाथों से पोंछ लें. इससे रंग आसानी से निकल जाएगा और त्वचा को नमी भी मिलेगी.
3-एक कप ठंडे दूध में एक चम्मच तिल, जैतून या सूरजमुखी का तेल मिलाएं. इस मिश्रण से हल्के हाथों से त्वचा साफ करें. यह रंग हटाने के साथ-साथ त्वचा को मुलायम भी बनाएगा. ये उपाय त्वचा को ठंड़ापन और राहत भी देता है।
4-तिल के तेल से त्वचा पर मालिश करें. यह न केवल रंग हटाने में मदद करेगा, बल्कि त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से भी बचाएगा. मालिश के बाद हल्के हाथों से स्क्रब करें और फिर नहाने के बाद मॉइश्चराइजर लगाएं.
5-सिरका भी बहुत ही फायदा करता है। अगर त्वचा पर जलन या खुजली हो रही हो, तो पानी में दो बड़े चम्मच सिरका मिलाकर शरीर पर लगाएं. यह खुजली को शांत करेगा. अगर फिर भी समस्या बनी रहे, तो यह रंगों से एलर्जी का संकेत हो सकता है. ऐसे में डॉक्टर से सलाह लें.
6-एलोवेरा जेल और बेसन मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें और इसे 20 मिनट तक चेहरे पर लगाकर धो लें. यह त्वचा को साफ करने के साथ-साथ उसे ताजगी और नमी भी देगा.
7- दूध में बेसन मिला कर लगाएं, ये भी बहुत ही कारगार उपाय है।
होली खुशियों का त्योहार है, खेलते समय अपनी और दूसरों की त्वचा का ख्या रख कर इस त्योहार का आनंद ले. आप अबीर गुलाल से और फूलों से भी बने रंग दूसरो को लगा सकते है. इन रंगों का इस्तेमाल करके आप त्योहार माना सकते है।
Top Tags