वेनेजुएला की राजधानी कराकस शनिवार तड़के जोरदार धमाकों की आवाजों से गूंज उठी
वेनेजुएला में लगातार 7 धमाके हुए और एयरप्लेन्स मंडराते देखे गए
इसके बाद शहर में अफऱा तफरी का माहौल मच गया।
शहर के विभिन्न इलाकों में अचानक तेज विस्फोट हुए, जिनसे स्थानीय नागरिकों में भय और हड़कंप का माहौल बन गया.
दक्षिणी कराकस में एक बड़े सैन्य ठिकाने के आसपास बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई, जिससे शहर के कुछ हिस्सों में अंधेरा फैल गया.
मीडिया रिपोर्ट्स में अमेरिका की ओर से हमले की आशंका जताई जा रही है।
हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ड्रग ट्रैफिकिंग के मामले में वेनेजुएला को चेतावनी दी थी।
हालांकि, US की तरफ से अब तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।
वही ये धमाके ऐसे समय में हुए जब वेनेजुएला और अमेरिका के बीच राजनीतिक और सैन्य तनाव चरम पर है.
जानकारी के मुताबित पिछले कुछ दिनों में अमेरिका ने वेनेजुएला से जुड़े कई तेल टैंकर जब्त किए हैं और सैन्य कार्रवाई के संकेत भी दिए हैं.
इसके साथ ही अमेरिकी प्रशासन ने कहा है कि वेनेजुएला की सरकार अवैध गतिविधियों में संलिप्त है
जबकि कराकस ने इन आरोपों को बार-बार खारिज किया है.
Top Tags