गाजा में नई अंतरराष्ट्रीय स्टेबलाइजेशन फोर्स को लेकर बड़ी हल/चल मच गई हैं.
अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के कुछ देशों को एक मसौदा प्रस्ताव भेजा है, जिसके तहत गाजा में इंटरनेशनल स्टेबलाइजेशन फोर्स तैनात की जाएगी.
बतादें फिलिस्तीन और इज़राइल के बीच सीजफायर के बाद अब गाजा में प्रशासन चलाने की नई योजना बनी है।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में जल्द एक प्रस्ताव पेश किया जाएगा, जिसके तहत अमेरिका और उसके सहयोगी देश दो साल के लिए गाजा की अस्थायी सरकार संभालेंगे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोर्स कम से कम दो साल तक वहां सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखेगी. मगर कंट्रोल रहेगा अमेरिका के हाथ में.
यह पारंपरिक शांतिरक्षक बल नहीं होगा, बल्कि गाजा में स्थिरता लाने के लिए एक सहायक बल के रूप में काम करेगा.
रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप प्रशासन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पास गाजा में अंतरराष्ट्रीय बल स्थापित करने का प्रस्ताव भेजा है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इसका विस्तृत मसौदा तैयार कर लिया है। प्रस्ताव का मसौदा अमेरिका और अन्य भागीदार देशों को गाजा पर शासन करने और वहां सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने के लिए दो साल का व्यापक अधिकार देता है।
तुर्की और पाकिस्तान के लिए बंद दरवाजे ?
सूत्रों के मुताबिक, इस फोर्स के स्ट्रक्चर में तुर्की और पाकिस्तान को बाहर रखा गया है.
वहीं तुर्की के विदेश मंत्री हाकान फिदान ने सोमवार को कहा कि गाजा में किसी भी अंतरराष्ट्रीय बल की तैनाती के लिए यूएन सुरक्षा परिषद की मंजूरी ज़रूरी होगी.
उन्होंने साफ कहा कि तुर्की अपनी भागीदारी का फैसला तभी करेगा, जब इस प्रस्ताव को आधिकारिक अनुमति मिलेगी.
अमेरिकी वेबसाइट Axios के मुताबिक
यह बल गाजा-मिस्र सीमा की सुरक्षा करेगा और मानवीय गलियारों की रक्षा करेगा ताकि राहत सामग्री बिना रुका/वट पहुंचे. यह पारंपरिक शांतिरक्षक बल नहीं होगा, बल्कि एक सहायक स्थिरीकरण बल की तरह काम करेगा यानी फील्ड में ऑपरेशन करेगा, लेकिन सीधा शासन नहीं संभालेगा. इसके साथ ही यह बल फिलिस्तीनी पुलिस को ट्रेनिंग देगा और हमास के हथियारों को जब्त करने का काम भी करेगा, अगर संगठन स्वेच्छा से उन्हें नहीं सौंपता.
Trump का बयान हमास को तुरंत निशस्त्र कर सकता हूं
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि गाजा में युद्धविराम मजबूत है, और अगर हमास ने बेहतर व्यवहार नहीं किया तो उसे तुरंत ख/त्म किया जा सकता है
ट्रंप ने यहां तक कहा, मैं चाहूं तो हमास को तुरंत निशस्त्र कर सकता हूं.
उनकी 20-सूत्रीय गाजा योजना में गाज़ा को निर/स्त्र करना
एक टेक्नोक्रेटिक कमेटी के जरिए अस्थायी शासन बनाना और इज़राइली सेना की धीरे-धीरे वापसी शामिल है.
Top Tags