UPSC 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर

IAS फाइनल रिजल्टका इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट आज शुक्रवार को जारी कर दिया। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। सिविल सेवा परीक्षा के जरिए देश की प्रतिष्ठित सेवाओं जैसे IAS, IPS और IFS में चयन होता है।

जो भी उम्मीदवार इंटरव्यू राउंड में पहुंचे है , वे ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. आयोग की ओर से इस बार 958 उम्मीदवारों का चयन किया गया है. सिविल सेवा परीक्षा में इस बार पहला स्थान अनुज अग्निहोत्री, दूसरा स्थान राजेश्वरी सुवे, तीसरा स्थान अकांक्ष, चौथा स्थान राघव झुनझुनवाला और पांचवां स्थान इशान भटनागर ने हासिल किया है

अनुज अग्निहोत्री कहां के रहने वाले है?

UPSC 2025 रिजल्ट की टॉपर लिस्ट में पहला नाम अनुज अग्निहोत्री का है। उन्होंने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की है और अब पूरे देश में उनकी चर्चा हो रही है। एक इंटरव्यू में अनुज अग्निहोत्री बताते हैं कि वह राजस्थान के रावतभाटा के रहने वाले हैं। उनकी स्कूल की शिक्षा रावतभाटा से ही हुई है। इसके बाद ग्रेजुएशन के लिए वह जोधपुर आ गए और वहां एम्स जोधपुर से उन्होंने MBBS की डिग्री हासिल की थी। 2023 में AIIMS जोधपुर से अपनी मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के बाद अनुज ने पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में अपना प्रोफेशनल सफर शुरू किया था। अभी अनुज दिल्ली, अंडमान और निकोबार आइलैंड्स सिविल सर्विस (DANICS) में काम कर रहे हैं, जो एक ग्रुप B (गजटेड) सिविल सर्विस है। अनुज दिल्ली के SDM भी रह चुके हैं