यूपी विधानसभा में हं/गामा, माहौल गर्म..CM योगी ने बुलडोजर की चेता/वनी दी

उत्तर प्रदेश विधानसभा में शीतकालीन सत्र के आज दूसरे दिन कोडीन कफ सिरप मामले में खूब गहमा गहमी दिखी। विपक्षी दलों ने खासकर समाजवादी पार्टी के विधायकों ने सरकार को कफ सिरप मामले पर घेरा है। इस पर  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया । कोडीन कफ सिरप पर सपा ने सरकार पर आरोप लगाया जिस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोडीन कफ सिरप मामले में सदन में स/ख्त चेता/वनी दी। यूपी विधानसभा में कोडीन सिरप मामले पर बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि बिना चिकित्सीय परामर्श के इसका सेवन नहीं हो सकता।

खासतौर पर बच्चों के लिए, वयस्क भी डॉक्टर की सलाह से इसका सेवन करते हैं। खांसी होती है तो सभी लोग सिरप लेते हैं लेकिन चिकित्सीय परामर्श से। फिर सपा विधायकों पर तं/ज कसते हुए सीएम योगी ने कहा कि चूंकि पढ़ाई-लिखाई से आप लोगों का वास्ता है नहीं। इसलिए आप लोग हमेशा इस प्रकार की बातें करते हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने उठाए सवाल

गौरतलब है कि विधानसभा सेशन की शुरुआत में नेता प्रतिपक्ष और समाजवादी पार्टी के माता प्रसाद पांडेय ने सिरप वाले इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि कोडीन सिरप का मामला पूरे उत्तर प्रदेश में जाल की तरह फैला है। बहुत दिनों से यह चल रहा है। WHO ने भी इसका संज्ञान लिया है। इसके सेवन से सैकड़ों बच्‍चों की जा/न गई है। इससे हजारों करोड़ रुपये का बिजनेस भी हुआ है। सरकार को इसकी जानकारी पहले ही हो जानी चाहिए थी।

बुलडोजर एक्शन की तैयारी : मुख्यमंत्री योगी

वहीं CM योगी का यह बयान राज्य में कानून व्यवस्था और माफियाओं के खिलाफ स/ख्त कदम उठाने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के  शीतकालीन शत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल में कोडीन युक्त सिरप पर गर्मा गरमी दिखी उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा चिंता मत करिए, समय आने पर बुलडोजर एक्शन की तैयारी भी रहेगी। उस समय चिल्लाना मत। जब यह बयान सदन में गूंजा तो सपा सदस्यों में हलचल मच गई।

कफ सिरप घोटाले में कई लोगों के नाम आने के बाद सपा हमलावर थी, लेकिन सीएम के इस पलटवार से राजनीतिक माहौल गरमा गया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “… उत्तर प्रदेश में कोडीन कफ सिरप से कोई मौ/त नहीं हुई है..2016 में इसके सबसे बड़े होल सेलर को सपा ने लाइसेंस दिया था.. कोडीन कफ सिरप का मुद्दा था नकली दवाओं के कारण होने वाली मौ/तों का… समय-समय पर विभाग इसे लेकर छापेमारी और कार्रवाई करता रहा है ।

सपा का सदन से वॉक-आउट

विधानसभा में बोलते हुए सीएम योगी ने दिल्ली और यूपी के नेताओं की तुलना करते हुए कहा कि देश में दो ‘नमूने’ हैं, जिनमें से एक यहां बैठते हैं. उन्होंने नेता प्रतिपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि यहां वाले ‘बबुआ’ भी जल्द ही इंग्लैंड की सैर सपाटे पर चले जाएंगे. योगी के यह कहने के बाद सपा विधायक गुस्सा हो गए. योगी ने कहा कि जब भी देश में किसी गंभीर मुद्दे पर चर्चा होती है, तो कुछ लोग तुरंत विदेश भाग जाते हैं. योगी के इन आरोपों के बाद सपा विधायकों ने सदन से वॉक-आउट कर दिया.