यूपी विधानसभा मेंअर्थव्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर छिड़ा घमासान

यूपी विधानसभा में बजट सत्र जारी है वही सत्र में नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को घेरने की कोशिश की इस पर CM योगी आदित्यनाथ ने जबाब देते हुए कहा “आज यूपी के बारे में हर कोई अच्छा सोचता है। 2017 के पहले यूपी को लोग गलत निगाहों से देखते थे। आज यूपी की अर्थव्यवस्था 36 लाख करोड़ हो गई है। हमने टैक्स चोरी को रोका है। टैक्स चोरी रोकना भ्रष्टाचार पर सरकार का प्रहार है। बीते नौ साल में जनता पर कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है फिर भी हमने वित्तीय अनुशासन कायम रखा है”

 

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सपा-कांग्रेस के लोग वंदे मातरम का विरोध करते हैं। वंदे मातरम का विरोध करने वालों को भारत की धरती पर रहने का कोई हक नहीं है। उन लोगों को वहीं जाना चाहिए जहां पर इसका विरोध होता है।

तुष्टिकरण की नीति के कारण सपा के लोग अयोध्या और मथुरा के विकास का विरोध करते हैं। इनके शासन काल में कावड़ यात्रा को रोका जाता था। हमने अयोध्या में दीपोत्सव मनाया सपा ने इसका विरोध किया। यूपी देश की आस्था का केंद्र है। सपा के लोग उत्तर प्रदेश को समझ हीं नहीं पाए हैं। विरासत के साथ विकास होना ही तो पुनर्जागरण है।

इसके अलावा माता प्रसाद पांडे ने सरकार को घेरते हुए कहा कि हमारी कोई बहन हजरतगंज से ज़ेवर पहन कर क्या अमीनाबाद सुरक्षित जा सकती है. ज़ेवर पहने महिलाओं के गले पर पीछे से चेन लूट लेते हैं इस पर लगाम लगाईए योगी जी