राहुल गांधी के 5 सवालों पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की तीखी प्रतिक्रिया

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयानों ने सदन की कार्यवाही में हंगामा मचा दिया था ।  अभी राहुल गांधी के 5 सवाल जो भारत-यूएस ट्रेड डील पर सवाल उठे है इसने भी बीजेपी को हिला दिया जिस पर  केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट कर राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए कहा कि राहुल गांधी न ट्रेड जानते हैं, न टेक्नोलॉजी समझते हैं।

इससे पहले राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि यूएस ट्रेड डील के नाम पर हम भारत के किसानों के साथ विश्वासघात होते हुए देख रहे हैं। मैं प्रधानमंत्री से कुछ आसान सवाल पूछना चाहता हूं। उन्होंने किसानों के मुद्दे पर 5 सवाल उठाए थे। उन्होंने DDG इंपोर्ट, राज्यों के किसानों पर असर और अन्य संभावित प्रभावों को लेकर सरकार से जवाब मांगा था।

राहुल गांधी के PM मोदी से 5 सवाल

1-DDG इंपोर्टकरने का वास्तव में क्या मतलब है? क्या इसका मतलब यह है कि भारतीय मवेशियों को GM अमेरिकी मक्का से क्या इसका मतलब यह है कि भारतीय मवेशियों को GM अमेरिकी मक्का से बने डिस्टिलर्स ग्रेनखिलाए जाएंगे? क्या इससे हमारे दूध उत्पाद प्रभावी रूप से अमेरिकी कृषि उद्योग पर निर्भर नहीं हो जाएंगे?

2-अगर हम GM सोया तेल के आयात की अनुमति देते हैं, तो मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और देशभर के हमारे सोया किसानों का क्या होगा? वे एक और कीमतों का झटका कैसे झेल पाएंगे?

3-जब आप “एडिशनल प्रोडक्ट्स”कहते हैं, तो उसमें क्या-क्या शामिल है, क्या यह समय के साथ दाल और अन्य फसलों को अमेरिकी आयात के लिए खोलने के दबाव का संकेत है?

4-“नॉन-ट्रेड बैरियर्स”हटाने का क्या मतलब है? क्या भविष्य में भारत पर GM फसलों पर अपने रुख को ढीला करने, प्रोक्योरमेंटको कमजोर करने या MSP और बाउंसेज को कम करने का दबाव डाला जाएगा?

5-एक बार यह दरवाजा खुल गया, तो हर साल इसे और ज्यादाखुलने से हम कैसे रोकेंगे? क्या इसकी रोकथाम होगी, या हर साल इसे और ज्यादाखुलने से हम कैसे रोकेंगे? क्या इसकी रोकथाम होगी, या हर बार सौदे में धीरे-धीरे और भी फसलों को मेज पर रख दिया जाएगा?

उन्होंने आगे कहा कि किसानों को ये सफाई तो मिलनी ही चाहिए। यह सिर्फ आज की बात नहीं है। ये भविष्य की भी बात है—क्या हम किसी दूसरे देश को भारत के कृषि उद्योग पर लंबे समय की पकड़ बनाने दे रहे हैं? अब राहुल गांधी के X पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए अश्विनी वैष्णव ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए लिखा “ना ट्रेड जानते हैं, ना टेक्नोलॉजी समझते हैं राहुल गांधी.”