कल पंजाब दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह..मोगा में किसान रैली को संबोधित करेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल पंजाब दौरे पर रहेगे। 14 मार्च को मोगा के गांव किल्ली चाहला में  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब के किसानों की एक विशाल रैली को संबोधित करने आ रहे हैं। इस रैली को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। रैली के लिए लगभग 70 एकड़ में बड़ा पंडाल तैयार किया जा रहा है और अनुमान लगाया जा रहा है कि करीब 50 से 60 हजार लोग इस रैली में पहुंच सकते हैं। रैली की तैयारियों के लिए विभिन्न कमेटियां बनाई गई हैं इन कमेटियों में हेलीपैड, वेलकम कमेटी, वीआईपी पार्किंग, वीवीआईपी पार्किंग, वीवीआईपी ब्लॉक, पार्किंग मैनेजमेंट, ट्रैफिक मैनेजमेंट, और शौचालय व्यवस्था से जुड़ी जिम्मेदारियां अलग-अलग टीमों को सौंपी गई हैं

रैली को देखते हुए मोगा जिला पुलिस ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। शहर और आसपास के क्षेत्रों में यातायात को सुचारू, सुरक्षित बनाए रखने के लिए कई मार्गों में बदलाव (Moga Traffic Update) किया गया है।पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें ताकि किसी प्रकार की परेशानी या जाम की स्थिति न बने।

इन रास्तो को अपनाएं-

लुधियाना या चंडीगढ़ जाने वालों के लिए, तलवंडी भाई से जीरा, कोट इस्से खान, धर्मकोट और सिधवां बेट होते हुए लुधियाना जा सकेंगे। रैली में शामिल होने वाले लोग तलवंडी भाई से मोगा और बुघीपुरा चौक होते हुए कार्यक्रम स्थल किल्ली चहल तक पहुंच सकते हैं।

चंडीगढ़ और लुधियाना से आने वाले लोग फिरोजपुर, फरीदकोट, जीरा और फाजिल्का की ओर आगे जाना चाहते हैं, वे नानकसर, ग़ालिब कलां, कोकरी कलां और कोट ईशा खान होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।
होशियारपुर, फागवारा और एसबीएस नगर से आने वाले लोग कार्यक्रम स्थल तक पहुंचना चाहते हैं, वे नकोदर, मेहटपुर, सिधवां बेट और जगराओं होते हुए किल्ली चहल पहुंच सकते हैं।

श्री अमृतसर साहिब, तरन तारन और पठानकोट से आने वाले जो लोग कार्यक्रम स्थल तक पहुंचना चाहते हैं, वे मखू, जीरा, तलवंडी भाई, मोगा और बुघीपुरा चौक होते हुए किल्ली चहल कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सकते हैं।