UIDAI आधार सुरक्षा को मजबूत करने के लिए नया नियम ला रहा है, जिसके तहत होटल और इवेंट कंपनियां आधार की फोटोकॉपी नहीं रख सकेंगी. रजिस्ट्रेशन के बाद वे QR स्कैन या नए ऐप से बिना कागज ऑफलाइन वेरिफिकेशन कर सकेंगी, जिससे प्राइवेसी और डेटा सुरक्षा बेहतर होगी.
सरकार का यह नियम लोगो के लिए सुरक्षा के लिए है। इसके तहत होटलों और इवेंट जैसी जगहों पर लोगों को आधार कार्ड की फोटोकॉपी देने की जरूरत नहीं होगी। यह सब नए आधार ऐप के जरिए मुमकिन हो सकेगा। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के सीईओ भुवनेश कुमार ने बताया कि प्राधिकरण ने एक नया नियम मंजूर किया है। इस नियम के तहत आधार की जांच करने के लिए उसकी फोटोकॉपी की जरूरत नहीं होगी। नए आधार ऐप के जरिए आधार की जांच की जा सकेगी। लोगों को हर जगह आधार कार्ड लेकर नहीं जाना होगा। उसकी फोटोकॉपी भी नहीं करानी होगी।
इसके बजाय QR कोड स्कैनिंग या नई आधार ऐप के जरिए डिजिटल वेरिफिकेशन होगा. यह बदलाव डेटा प्रोटेक्शन और प्राइवेसी को मजबूत करने के लिए लाया जा रहा है.
UIDAI CEO भुवनेश कुमार ने जानकारी देते हुए कहा, “यह नियम आधार को सुरक्षित, ऑडिटेबल और प्राइवेसी-प्रोटेक्टेड बनाने के लिए है.” उन्होंने बताया नवंबर 2025 में 250+ कंपनियों (होटल्स, लॉजिस्टिक्स) के साथ वेबिनार कर ट्रेनिंग दी गई. यह डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन (DPDP) एक्ट के साथ भी मेल खाता है, जो 18 महीनों में पूरी तरह लागू होगा
QR स्कैन की मिली सुविधा
होटल में चेक-इन के समय QR स्कैन करेंगे, वेरिफिकेशन 10 सेकंड में हो जाएगा. कोई पेपरवर्क नहीं!
‘ऑफलाइन वेरिफिकेशन सीकिंग एंटिटी’
रजिस्ट्रेशन जरूरी: होटल, OYO जैसे प्लेटफॉर्म, इवेंट मैनेजर्स, गेटेड सोसाइटीज और लॉजिस्टिक्स फर्म्स को UIDAI के पास ‘ऑफलाइन वेरिफिकेशन सीकिंग एंटिटी’ (OVSE) के रूप में रजिस्टर करना होगा. रजिस्ट्रेशन के बाद ही वे आधार वेरिफिकेशन का इस्तेमाल कर सकेंगे.
प्राइवेसी बढ़ेगी: अब आपकी पूरी आधार डिटेल्स (जैसे पता, जन्मतिथि) संस्थाओं को नहीं मिलेंगी. सिर्फ जरूरी फील्ड्स (फोटो, नाम) ही शेयर होंगे, और आप कंसेंट देकर कंट्रोल रख सकें
सुरक्षा: फोटोकॉपी स्टोर करने से डेटा लीक का खतरा खत्म. डीपफेक-रेजिस्टेंट फेस लाइवनेस डिटेक्शन और कॉन्टैक्टलेस फिंगरप्रिंट स्कैन जैसी नई टेक्नोलॉजी आएगी.
सुविधा: इस सुविधा से चेक-इन तेज होगा. ऐप से फैमिली मेंबर्स को ऐड कर सकेंगे, जो मोबाइल नंबर न रखते हों. एड्रेस प्रूफ अपडेट भी आसान.
Top Tags