UAE गोल्डन वीज़ा: अब हर भारतीय को मिल सकता है UAE में लाइफटाइम ठिकाना!

चंडीगढ़, 8 जुलाई: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय नागरिकों के लिए अपने वीज़ा सिस्टम में एक बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव किया है। अब तक सिर्फ अरबपति निवेशकों और कारोबारी दिग्गजों तक सीमित ‘गोल्डन वीज़ा’ अब आम पेशेवरों के लिए भी खोल दिया गया है। इसका मतलब है कि एक आम भारतीय प्रोफेशनल – चाहे वो शिक्षक हो, नर्स, स्टार्टअप संस्थापक या डिजिटल कंटेंट क्रिएटर – अब UAE में स्थायी रूप से बस सकता है।

क्या है यह नया गोल्डन वीज़ा?

UAE का नया गोल्डन वीज़ा एक लाइफटाइम रेज़िडेंसी परमिट है। इसे एक बार मिलने के बाद आपको बार-बार वीज़ा रिन्यू कराने की जरूरत नहीं होगी। यह वीज़ा न सिर्फ आपको स्थायी रूप से UAE में रहने देता है, बल्कि परिवार, व्यवसाय और स्वतंत्र पेशेवर गतिविधियों की पूरी आज़ादी भी देता है।

इस वीज़ा के ज़रिए भारत के हजारों शिक्षित और हुनरमंद नागरिक अब UAE में स्थायी भविष्य की ओर कदम बढ़ा सकते हैं।

भारत को मिला विशेष दर्जा

भारत और UAE के बीच 2022 में हुए CEPA (Comprehensive Economic Partnership Agreement) के बाद, भारत को UAE के लिए एक प्राथमिक भागीदार माना गया है। इसी वजह से भारतीयों के लिए गोल्डन वीज़ा की आवेदन प्रक्रिया को तेज़, सरल और प्राथमिकता आधारित बनाया गया है।

भारतीय नागरिक अब Rayad Group के माध्यम से इस प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकते हैं।

किन पेशेवरों को मिलेगा यह वीज़ा?

अब ये वीज़ा केवल धनकुबेरों के लिए नहीं, बल्कि इन पेशेवरों के लिए भी उपलब्ध है:

  • नर्सें (15 साल या उससे अधिक अनुभव वाली)

  • शिक्षक और प्रोफेसर

  • डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स – जैसे YouTubers, पॉडकास्टर्स

  • ई-स्पोर्ट्स प्रोफेशनल्स

  • स्टार्टअप संस्थापक और इनोवेटर्स

  • यॉट मालिक और समुद्री क्षेत्र के विशेषज्ञ

  • फाइनेंस, आर्ट और साइंस से जुड़े प्रोफेशनल्स

आवेदन प्रक्रिया कैसी है?

इस गोल्डन वीज़ा के लिए आवेदन एक प्रामाणिक और सुरक्षित प्रक्रिया के तहत होता है:

वीज़ा शुल्क:
🔹 AED 1,00,000 (लगभग ₹23.3 लाख)

आवेदन से पहले जरूरी जांच:

  • क्रिमिनल रिकॉर्ड चेक

  • मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी कोई गतिविधि नहीं होनी चाहिए

  • सोशल मीडिया पर आपकी गतिविधियों की समीक्षा

  • UAE की अर्थव्यवस्था, समाज और संस्कृति में आपका योगदान क्या होगा?

यदि ये सभी मानदंड पूरे होते हैं, तो Rayad Group आपके आवेदन को UAE सरकार के सामने पेश करेगा।

आवेदन कहां करें?

क्या हैं इस गोल्डन वीज़ा के प्रमुख फायदे?

  • 🌟 लाइफटाइम रेज़िडेंसी – एक बार वीज़ा, जीवनभर का ठिकाना

  • 👨‍👩‍👧‍👦 परिवार को साथ लाने की अनुमति

  • 🧹 ड्राइवर, हेल्पर, नानी आदि रखने की आज़ादी

  • 💼 UAE में किसी भी बिज़नेस या प्रोफेशन की छूट

  • 🏥 हेल्थकेयर, एजुकेशन और सरकारी सुविधाओं में प्राथमिकता

  • 🛂 विदेश यात्राओं पर बार-बार UAE वीज़ा की जरूरत नहीं

पहले क्या स्थिति थी?

जब UAE ने 2019 में गोल्डन वीज़ा लॉन्च किया था, तब यह सिर्फ करोड़ों रुपये निवेश करने वाले हाई-नेट वर्थ इंडिविजुअल्स तक सीमित था। 2022 के बाद इस नीति में बड़े बदलाव लाए गए और अब इसे टैलेंट आधारित वीज़ा के रूप में विस्तार दिया गया है।

Rayad Group का अनुमान है कि अगले तीन महीनों में 5,000 से अधिक भारतीय पेशेवर इस वीज़ा के लिए आवेदन कर सकते हैं।