“हरियाणा में महिलाओं के लिए दो नए डिजिटल पोर्टल लॉन्च”

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए कई कार्य कर रहे हैं और उनको उचित सुविधायें दे रहें है इसको देखते हुए उन्होंने महिलाओं के लिए नए डिजिटल प्लेटफॉर्म की शुरुआत  की है। बतादें हरियाणा की महिलाएं अब डिजिटल दुनिया में नए कदम बढ़ाने जा रही हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर बड़े  उठा रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को उन्होंने दो बड़े डिजिटल पोर्टल लॉन्च कर महिलाओं को ऑनलाइन कारोबार की नई पहचान देने की शुरुआत की।

हरियाणा सरकार ने महिलाओं के लिए नए डिजिटल प्लेटफॉर्म की शुरुआत की है लॉन्च किए गए पोर्टल्स में शामिल हैं—
‘स्वप्ना डिजिटल ग्राम ई-बाजार पोर्टल’ और ‘सांझा बाजार सेल्स पोर्टल’।

अब इन पोर्टल्स के जरिए महिलाएं अपने बनाए हुए उत्पादों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों में आसानी से बेच सकेंगी।

CM नायब सैनी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा

“आज ‘स्वप्ना डिजिटल ग्राम बाजार पोर्टल’ और ‘सांझा बाजार सेल्स पोर्टल’ लॉन्च किया। ये पोर्टल हमारी बहनों के उत्पादों को विदेशों तक पहुंचाने का काम करेंगे।” सांझा बाजार को 8 जिलों में शुरू किया गया है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि ये पोर्टल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और महिलाओं को डिजिटल बाजार से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम है। ‘स्वप्ना डिजिटल ग्राम ई-बाजार पोर्टल’ के माध्यम से महिलाएं घरेलू उत्पादों जैसे हस्तशिल्प, जैविक खाद्य पदार्थ और पारंपरिक वस्तुओं को राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन बेच सकेंगी।