सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का और लड़की ट्रेन के टॉयलेट में रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं. भारतीय रेलवे में सफर के दौरान आए दिन अजीबोगरीब घटनाएं सामने आती रहती हैं लेकिन ये घटनाएं कभी दुर्घटना को लेकर कभी आग को लेकर सामने आती है लेकिन हाल ही में एक ऐसी घटना हुई है जिसने यात्रियों की सार्वजनिक शिष्टाचार पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
बतादें एक चलती ट्रेन के टॉयलेट में एक लड़का और लड़की करीब दो घंटे तक अंदर बंद रहे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। जब काफी देर तक टॉयलेट का दरवाजा नहीं खुला तो बाहर खड़े यात्रियों को अनहोनी की आशंका हुई। लोगों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद मामला तब बढ़ा जब यात्रियों ने शोर मचाया और रेलवे स्टाफ को इसकी सूचना दी। करीब 2 घंटे के लंबे इंतजार के बाद जब दरवाजा खुला तो अंदर से एक लड़का और लड़की साथ बाहर निकले।
वहां मौजूद यात्रियों ने इस हरकत पर आपत्ति जताई, तो लड़की ने पलटकर जवाब दिया- “मैं कुछ भी कर सकती हूँ, यह मेरी मर्जी है।” जब लोगों ने उसे चेतावनी दी कि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है तो उसने बेबाकी से कहा— “वायरल हो गया तो क्या?”
जानकारों का कहना है कि यह अन्य यात्रियों के अधिकारों का सीधा उल्लंघन है इस तरह की घटनाओं से आम यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना कर पड़ रहा है।
Top Tags