डैंड्रफ का दुश्मन, बालों का सच्चा साथी: तुलसी हेयर ऑयल से करें बालों की देखभाल, वो भी घर पर!

चंडीगढ़, 8 जुलाई: प्रोडक्ट्स छोड़कर आयुर्वेदिक और घरेलू उपाय अपनाएं। और इसमें सबसे असरदार उपाय है तुलसी (Holy Basil) – जिसे भारतीय संस्कृति में ना सिर्फ पवित्र माना गया है, बल्कि स्वास्थ्य और सुंदरता के लिए वरदान भी माना गया है।

तुलसी में मौजूद एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण बालों और स्कैल्प से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान करते हैं, खासकर डैंड्रफ, बालों का झड़ना, और स्कैल्प की खुजली।

घर पर बनाएं 100% नेचुरल तुलसी हेयर ऑयल – आसान विधि

सामग्री:

  • 15–20 ताजी तुलसी की पत्तियां

  • 200 मिली नारियल तेल (या आप चाहें तो जैतून का तेल भी ले सकते हैं)

  • एक पैन, छलनी, कांच की बोतल

बनाने की विधि:

  1. तुलसी की पत्तियां धोकर सुखाएं
    – पत्तियों को साफ पानी से धो लें और फिर किसी सूती कपड़े पर फैला कर 1–2 घंटे सूखा लें।

  2. तेल गर्म करें
    – एक पैन में नारियल तेल डालें और हल्की आंच पर गर्म करें।

  3. तुलसी डालें
    – जैसे ही तेल हल्का गर्म हो, उसमें तुलसी की पत्तियां डालें। धीमी आंच पर 5–10 मिनट तक पकाएं।

  4. तुलसी के पत्तों के कुरकुरे होने तक पकाएं
    – जब पत्तियां हल्की कुरकुरी हो जाएं और उनकी खुशबू आने लगे, तब गैस बंद कर दें।

  5. तेल को ठंडा कर छान लें
    – तेल को सामान्य तापमान तक ठंडा होने दें और फिर किसी सूती कपड़े या बारीक छलनी से छान लें।

  6. स्टोर करें
    – तैयार तेल को किसी साफ और सूखी कांच की बोतल में भरकर ठंडी जगह पर रखें।

तुलसी हेयर ऑयल के जबरदस्त फायदे:

डैंड्रफ को जड़ से मिटाता है

तुलसी में प्राकृतिक एंटीफंगल गुण होते हैं, जो स्कैल्प को साफ रखते हैं और डैंड्रफ को दोबारा आने से रोकते हैं।

बालों की जड़ों को करता है मजबूत

तुलसी खून के प्रवाह को बेहतर बनाती है, जिससे बालों की जड़ें मज़बूत होती हैं और बालों का झड़ना कम होता है।

स्कैल्प की खुजली और जलन को शांत करता है

अगर स्कैल्प पर खुजली या पसीने से जलन हो रही है, तो यह तेल ठंडक पहुंचाकर राहत देता है।

बालों को बनाता है घना और चमकदार

नियमित उपयोग से बालों में नेचुरल शाइन आती है और ग्रोथ भी बेहतर होती है।

कैसे करें इस्तेमाल?

  • हफ्ते में कम से कम 2 बार रात को या नहाने से 1–2 घंटे पहले सिर की हल्की मालिश करें।

  • उंगलियों से गोल-गोल घुमाते हुए स्कैल्प में तेल को अच्छे से लगा लें।

  • चाहें तो गुनगुना कर इस्तेमाल करें – इससे तेल स्कैल्प में बेहतर तरीके से समा जाता है।

  • 1–2 घंटे बाद माइल्ड हर्बल शैम्पू से सिर धो लें।

किन बातों का रखें ध्यान?

  • तुलसी हेयर ऑयल को ठंडी और सूखी जगह पर स्टोर करें।

  • इसे 3 महीने तक सुरक्षित रूप से इस्तेमाल किया जा सकता है।

  • अगर आपको किसी जड़ी-बूटी से एलर्जी है, तो पहले पैच टेस्ट ज़रूर करें।