अमेरिका ईजराइल और ईरान जंग का आज 14 वां दिन है ।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बार फिर तीखी चेतावनी दी है। ट्रंप ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि देखते रहिए आज इन पागलों के साथ क्या होता है।
ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कड़ी चेतावनी दी है. . लारिजानी ने कहा कि युद्ध शुरू करना आसान हो सकता है, लेकिन इसे चंद ट्वीट्स के जरिए खत्म नहीं किया जा सकता. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ईरान तब तक पीछे नहीं हटेगा, जब तक ट्रंप अपनी गलती स्वीकार कर उसकी कीमत नहीं चुकाता. उनका बयान गुरुवार को ईरान के सरकारी टीवी पर पढ़कर सुनाया गया । हालांकि खामेनेई खुद कैमरे पर दिखाई नहीं दिए।
युद्ध के बीच एक के बाद एक बयान
वही ट्रंप ने अपने संदेश में ईरान पर पिछले 47 वर्षों से दुनिया भर में निर्दोष लोगों की हत्या करने का आरोप लगाया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने लिखा कि उन्होंने 47 साल तक दुनिया भर में निर्दोष लोगों को मारा है और अब मैं, अमेरिका का 47वां राष्ट्रपति, उन्हें खत्म कर रहा हूं। यह मेरे लिए बड़ा सम्मान है।
ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने का इस्तेमाल ताकत के रूप में किया जाना चाहिए और अमेरिका के ठिकानों पर हमले जारी रहेंगे। पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच यह उनका पहला संदेश है। वही इस युद्ध में अब तक सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है और कई सैन्य व ऊर्जा ठिकाने तबाह हो चुके हैं. ड्रोन और मिसाइलों की बरसात अब भी जारी है. बम और गोला-बारूद से सबकुछ तबाह हो चुका है. पूरा पश्चिम एशिया बारूद के ढेर पर है, जिसमें चिंगारी भड़क उठी है. समय रहते अगर इस युद्ध की आग पर पानी नहीं डाला गया तो पूरी दुनिया विनाशलीला देखेगी
Top Tags