अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ भारत से अमेरिका भेजे जाने वाले सामानों पर आज 27 अगस्त से 50% टैरिफ लागू हो गया है, ये टैरिफ रुसी तेल और हथियारों की खरीद पर लगाया गया है, ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) की रिपोर्ट के मुताबिक, यह नया टैरिफ भारत के लगभग ₹5.4 लाख करोड़ के एक्सपोर्ट को प्रभावित कर सकता है।.50% टैरिफ से अमेरिका में बिकने वाले कपड़े, जेम्स-ज्वैलरी, फर्नीचर, सी फूड जैसे भारतीय प्रोडक्ट्स महंगे हो जाएंगे। इससे इनकी मांग में 70% की कमी आ सकती है और भारत में इसका असर नौकरियों पर पड़ेगा, वहीं चीन, वियतनाम और मेक्सिको जैसे कम टैरिफ वाले देश इन सामानों को सस्ते दाम पर बेचेंगे। इससे भारतीय कंपनियों की अमेरिकी बाजार में हिस्सेदारी कम होगी।
1-ऑटोमोटिव पार्ट्स पर सबसे ज्यादा असर- टैरिफ बढ़ोतरी से 7 बिलियन डॉलर लगभग ₹61,000 करोड़ के सालाना ऑटो पार्ट्स निर्यात में से ₹30,000 करोड़ का निर्यात प्रभावित हो सकता है इससे मशीनरी और कलपुर्जे पर बड़ा असर पड़ेगा, वहीं इंजीनियरिंग गुड्स छोटे और मध्यम उद्यम सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे इसके बाद हजारों नौकरियां खतरे में पड़ जायेगी.
2- (इलेक्ट्रॉनिक्स) स्मार्टफोन पर ज्यादा असर- अभी ट्रपं टैरिफ से इलेक्ट्रॉनिक्स को छूट मिली हैं,सेक्शन 232 टैरिफ की घोषणा के बाद अगर 50% का नया टैरिफ लागू होता है तो अमेरिका में भारत से एक्सपोर्ट होने वाले इलेक्ट्रॉनिक सामान महंगे हो जाएंगे.
3- फार्मा पर 250% टैरिफ लगाने का डर- अभी फार्मा को छूट है, लेकिन Trump ने 18 महीने में 1250 प्रतिशत और बाद में 250 प्रतिशत टैरिफ की धमकी दी हैं जिससे 100 डॉलर की दवा की कीमत दोगुनी हो जायेगी,
4-रत्न और आभूषण- नया टैरिफ बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया जिससे इनकी कीमत में भारी इज़ाफा होगा और 15-30 प्रतिशत कमी की संभव है.
5-टेक्सटाइल जगत पर असर- नए टैरिफ से 50 प्रतिशत भारतीय कपड़ो की कीमत बढ़ सकती है जिससे कपड़ो की मांग में 20-25 प्रतिशत की कमी संभव हैं
6- सी फूड सेक्टर में 24000 करोड़ का करोबार खतरे पर- 50प्रतिशत शुल्क से 24000 करोड़ का करोबार खतरे में पड़ सकता है, भारत के कॉम्पिटिटर पर कम टैरिफ चार्ज के वजह से उन देशों के फूड प्रोडक्ट्स ज्यादा बिकेगे इस भारतीय कंपनियों की बाजार हिस्सेदारी घट सकती है,
आपको बतादें भारतीय अर्थव्यवस्था में ये हलचल कल ट्रपं के भारत पर लगाये गये 25 % टैरिफ के वजह से आ गया हैं अब टोटल 50% टैरिफ भारत पर आज से लागू हो चुका हैं, रिपोर्ट न्यूज पीडिया 24
Top Tags