अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को रूस को चेता/वनी दी कि अगर रूस ने यूक्रेन के साथ अपने युद्ध को जल्द ही नहीं सुलझाया, तो वह उसे (यूक्रेन) लंबी दूरी की टॉमहॉक मिसा/इलें भेज सकते हैं। ट्रंप के इस बयान से यह संकेत मिलता है कि वह इस प्रमुख हथिया/र प्रणाली का इस्तेमाल करके व्लादिमीर पुतिन की सरकार पर दबाव बढ़ाना चाहते हैं। ट्रंप ने कहा, ‘मैं कह सकता हूं, ‘देखिए, अगर यह यु/द्ध नहीं सुलझता, तो मैं उन्हें टॉमहॉक भेजूंगा।’ ट्रंप ने इजरायल के लिए उड़ान भरते हुए एयर फोर्स वन में पत्रकारों से यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘टॉमहॉक एक अविश्वसनीय हथियार है, बहुत आक्रामक हथियार। और सच कहूं तो, रूस को इसकी जरूरत नहीं होनी चाहिए।’
‘अगर यु/द्ध का समाधान नहीं हुआ..तो ऐसा कर सकते हैं’
ट्रंप ने कहा, ‘मैं उनसे कह सकता हूं कि अगर यु/द्ध का समाधान नहीं हुआ, तो हम ऐसा कर सकते हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘हो सकता है कि हम ऐसा न करें, लेकिन हम ऐसा कर सकते हैं। मुझे लगता है कि इस मुद्दे को उठाना उचित होगा।’ उनकी यह टिप्पणी रविवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से फोन पर हुई बातचीत के बाद आई है और ट्रंप ने कहा कि उन्होंने उस बातचीत के दौरान टॉमहॉक्स भेजने की संभावना का जिक्र किया था।
राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से फोन पर की चर्चा
ट्रंप ने बताया कि उन्होंने शनिवार और रविवार को यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से फोन पर चर्चा की, जिनमें जेलेंस्की ने टॉमहॉक जैसी लंबी दूरी की मिसा/इलों की मांग रखी थी. ट्रंप ने कहा, ‘मैं कह सकता हूं. अगर यह यु/द्ध नहीं रुकने वाला है, तो मैं उन्हें (यूक्रेन को) टॉमहॉक भेज दूंगा. टॉमहॉक एक शानदार हथि/यार है, बहुत आक्रा/मक हथियार.’ उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका सीधे यूक्रेन को टॉमहॉक नहीं देगा बल्कि नाटो को देगा, जो फिर इन्हें यूक्रेन तक पहुंचा सकते हैं. ट्रंप ने कहा, ‘हम शायद करें, शायद न भी करें पर मैं इसको जाहिर करना उचित समझता हूं.’
जेलेंस्की ने दिया आश्वासन
Top Tags
