अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म TRUTH पर एक चौंकाने वाली पोस्ट की. इस पोस्ट में उन्होंने खुद को ‘Acting President of Venezuela’ ’ (कार्यवाहक राष्ट्रपति) बताया. पोस्ट में एक एडिटेड विकिपीडिया पेज दिखाया गया, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप को जनवरी 2026 से वेनेजुएला का मौजूदा राष्ट्रपति बताया गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ये पोस्ट इंटरनेट की दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई है. इसके साथ ही इसमें उनके असली ऑफिशियल पद, यूनाइटेड स्टेट्स के 45 वें और 47 वें राष्ट्रपति का भी जिक्र है
वेनेजुएला पर ट्रंप सख्त
अमेरिका ने जनवरी की शुरुआत मे वेनेजुएला सरकार को गिराने के लिए बड़े पैमाने पर सैन्य हमले किए. इस ऑपरेशन में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और फर्स्ट लेडी सिलिया फ्लोरेस को गिरफ्तार कर लिया गया. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका तब तक वेनेजुएला की सरकार चलाएगा जब तक एक “सुरक्षित और उचित सत्ता हस्तांतरण” सुनिश्चित नहीं हो जाता. इसके बाद ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका “वेनेजुएला को तब तक चलाएगा जब तक हम एक सुरक्षित, सही और समझदारी वाला ट्रांज़िशन नहीं कर लेते। हम यह जोखिम नहीं ले सकते कि कोई और वेनेजुएला पर कब्ज़ा कर ले जिसके मन में वेनेजुएला के लोगों का हित न हो।”
गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में, अमेरिका ने वेनेजुएला के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की थी और वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ लिया गया, जिन्हें उनकी पत्नी सीलिया फ्लोरेस के साथ न्यूयॉर्क ले जाया गया था, जहां उन पर नार्को-टेररिज्म की साज़िश के आरोप लगाए गए थे
मादुरो को 5जनवरी 2026 को न्यूयार्क की अदालत में पेश किया गया था इसके बाद वेनेजुएला के सुप्रीम कोर्ट ने डेलसी रोड्रिग्ज को कार्यकारी राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई है।
Top Tags