15 अगस्त को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की अलास्का शिखर बैठक के बाद और ट्रम्प और जेलेस्की की व्हाइट हाउस में यह मीटिंग हो रही है, इस मीटिंग से पहले जेलेंस्की ने यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन से मुलाकात की और व्हाइट हाउस में ट्रम्प के साथ बैठक की तैयारी के लिए अन्य यूरोपीय नेताओं के साथ वीडियो कॉल पर बातचीत की. सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार रूस के उस प्रस्ताव पर जेलेंस्की ट्रंप से बातचीत करने जा रहे हैं, जिसमें रूस युद्ध खत्म करने के बदले डोनेत्स्क और लुहांस्क के इलाके पर कब्जा मांग रहा है. जेलेंस्की ने ट्रंप की दादागिरी का मुहंतोड़ जवाब देने के लिए अपने साथ यूरोपीय नेताओं को रखा है. यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने ट्रम्प से मुलाकात के पहले कहा- कि बेहद जरूरी है कि यूरोप अभी भी उतना ही एकजुट रहे जितना साल 2022 में युद्ध की शुरुआत में था. मीटिंग में जेलेंस्की के साथ ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर भी होंगे. द गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज और फ्रांस के इमैनुएल मैक्रों के साथ-साथ यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन भी मौजूद रहेंगी. इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी और फ़िनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब भी बैठक में शामिल होंगे. अब देखना यह कि ये मीटिंग कितनी सफल होती है..देश विदेश की ख़बरो को जानने के लिए देखते रहिए न्यूज पिडीया 24
Top Tags