26 जनवरी पर चंडीगढ़ में ट्रैफिक डायवर्जन और सुरक्षा एडवाइजरी जारी

चंडीगढ़ में गणतंत्र दिवस समारोह के चलते 26 जनवरी को शहर में विशेष ट्रैफिक और सुरक्षा प्रबंध लागू रहेंगे। सेक्टर-17 परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान ट्रैफिक सुचारु रखने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। पुलिस के अनुसार, सुबह 6:30 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक कई प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे। इसके तहत कुछ सड़कों को पूरी तरह बंद किया जाएगा और वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजरना होगा।

कार्यक्रम स्थल पर बैग, माचिस, चाकू, हथियार, श/राब, ज्वल/नशील पदार्थ, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, काले झंडे, बैनर और पोस्टर लेकर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। पुलिस ने आम नागरिकों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित समय पर वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और सुरक्षा नियमों का पालन करें।

पार्किंग व्यवस्था की एडवाइजरी

सेक्टर 16/17/22/23 राउंडअबाउट (क्रिकेट स्टेडियम चौक) से उद्योग पथ के रास्ते प्रवेश कर सेक्टर-22A मार्केट के सामने निर्धारित पार्किंग में वाहन खड़े करें।
सामान्य जनता:
परेड ग्राउंड तक पहुंचने के लिए आईएसबीटी सेक्टर-17 चौक या 17/18 लाइट प्वाइंट की ओर से आएं।

बसों के लिए अलग ट्रैफिक नियम

आईएसबीटी सेक्टर-17 की ओर आने वाली बसों को किसान भवन चौक व पिकाडिली चौक से हिमालय मार्ग होते हुए डायवर्ट किया जाएगा।

बसें गुरदियाल सिंह पेट्रोल पंप के पास स्मॉल चौक से आईएसबीटी पहुंचेंगी।

समारोह समाप्ति के समय भीड़ कम करने के लिए सुबह 11:30 से 12:15 बजे तक उद्योग पथ पर ISBT  चौक से यातायात हटाया जाएगा।

इस दौरान केवल बसों को ही इस मार्ग पर चलने की अनुमति होगी।

प्रवेश नियम

चंडीगढ़ पुलिस ने आम जनता और आमंत्रितों से सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की है

सभी आमंत्रित सुबह 9:15 बजे तक अपनी सीट पर बैठ जाएं।

विशेष आमंत्रित के लिए गेट नंबर 6 व 7 (सेक्टर-22 साइड) से प्रवेश।

सामान्य जनता के लिए गेट नंबर 8, 9 व 10 (आईएसबीटी सेक्टर-17 साइड) से प्रवेश है।

मीडिया कर्मीयों के लिए गेट नंबर 5 से प्रवेश ।

इसके साथ ही सभी दर्शकों के लिए मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।

ट्रैफिक एडवाइजरी सड़को को लेकर

परेड ग्राउंड, सेक्टर-17 के आसपास ये सड़कें 26 जनवरी को सुबह 6:30 बजे से केवल आपातकालीन वाहनों के लिए खुली रहेंगी

सेक्टर 16/17/22/23 के राउंडअबाउट से सेक्टर-22A के गुरदियाल सिंह पेट्रोल पंप तक (उद्योग पथ)

ओल्ड डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, सेक्टर-17 से शिवालिक होटल तक (परेड ग्राउंड के पीछे की सड़क)

लायंस रेस्टोरेंट लाइट प्वाइंट (MC ऑफिस के पास) से परेड ग्राउंड तक

सेक्टर 22/23 लाइट प्वाइंट से सेक्टर 16/17-22/23 राउंडअबाउट तक

सेक्टर 16/23 के स्मॉल चौक से सेक्टर 16/17-22/23 राउंडअबाउट तक