गणतंत्र दिवस 2026 को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। 77वें गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के लिए नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर सेना का रिहर्सल बीते कई दिनों से चल रहा है। गणतंत्र दिवस को ही लेकर ‘बीटिंग रिट्रीट’ समारोह की तैयारियां भी तेजी से चल रही हैं। इसी कड़ी में आज 22 जनवरी 2026 को विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट रिहर्सल होगी। इसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।
ट्रैफिक एडवाइजरी
विजय चौक शाम 4 बजे से 6.30 बजे तक आम ट्रैफिक के लिए बंद रहेगा, जबकि कृषि भवन के पास गोलचक्कर से विजय चौक की ओर रायसीना रोड पर गाड़ियों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। 25 जनवरी को शाम 5.00 बजे से गणतंत्र दिवस, 26 जनवरी को दोपहर 1.30 बजे तक भी यही नियम लागू होगा.
पुलिस ने यह जानकारी भी दी कि ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए भारी गाड़ियों के रास्ते बदले जाएंगे. एनएच-48 पर जयपुर की ओर से आने वाले ट्रकों को पचगांव में केएमपी एक्सप्रेसवे पर मोड़ा जाएगा.
रिहर्सल के घंटों के दौरान दारा शिकोह रोड, कृष्णा मेनन मार्ग और सुनहरी मस्जिद के गोलचक्कर से विजय चौक की दिशा में ट्रैफिक को जाने की इजाजत नहीं होगी
ट्रैफिक पुलिस ने मध्य दिल्ली और लुटियंस दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों से अपील की है कि वे इस समयावधि में इन इलाकों से जाने बचें और वैकल्पिक मार्गों जैसे रिंग रोड, रिज रोड का इस्तेमाल करें ताकि जाम से बचा जा सके। कही भी जाने से पहले एक बार ट्रैफिक एडवाइजरी की जानकारी ले जिससे दिक्कतों से बच सकेगे ।
Top Tags