चंडीगढ़, 20 जून: आज के दौर में कार सिर्फ एक जरूरत नहीं, बल्कि लग्जरी और स्टेटस सिंबल बन चुकी है। खासकर लग्जरी कार ब्रांड्स की दुनिया में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती है। दुनिया की कई जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनियां न सिर्फ शानदार डिजाइन और परफॉर्मेंस पर ध्यान देती हैं, बल्कि इनकी वैल्यूएशन भी अरबों डॉलर में होती है। अगर आप भी लग्जरी कारों के दीवाने हैं और जानना चाहते हैं कि 2025 में कौन-सी कंपनी टॉप पर है, तो ये लिस्ट खास आपके लिए है।
1. Tesla – वैल्यूएशन: $926.80 बिलियन
दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कार कंपनी बनने का ताज इस वक्त Tesla के सिर है।
CEO एलन मस्क के नेतृत्व में Tesla ने इलेक्ट्रिक कारों की दुनिया में क्रांति ला दी है। कंपनी के प्रमुख मॉडल्स – Model 3, Model Y, Model S और Cybertruck – न सिर्फ टेक्नोलॉजी के मामले में आगे हैं, बल्कि पूरी दुनिया में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की पहचान बन चुके हैं।
Tesla की गाड़ियों में ऑटोनॉमस ड्राइविंग, एडवांस सॉफ्टवेयर अपडेट्स और सुपरचार्जिंग नेटवर्क जैसे फ्यूचरिस्टिक फीचर्स मिलते हैं। इसकी जबरदस्त ब्रांड वैल्यू और इनोवेशन इसे दुनिया की नंबर 1 कार कंपनी बनाती है।
2. Toyota – वैल्यूएशन: $252.15 बिलियन
जापान की ऑटो दिग्गज Toyota दशकों से अपनी क्वालिटी, भरोसे और टिकाऊपन के लिए मशहूर है।
Toyota ने हाइब्रिड टेक्नोलॉजी में सबसे पहले कदम रखा था, और अब यह इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन फ्यूल सेल टेक्नोलॉजी में भी अग्रणी है। भारत में इसकी Inova और Fortuner जैसी गाड़ियाँ लोगों की पहली पसंद हैं।
ग्लोबल स्केल पर इसका उत्पादन और बिक्री नेटवर्क इसे एक मजबूत प्रतिस्पर्धी बनाता है।
3. Xiaomi – वैल्यूएशन: $172.49 बिलियन
Xiaomi का नाम सुनकर आप चौंक सकते हैं, लेकिन यह स्मार्टफोन ब्रांड अब कार इंडस्ट्री में भी धूम मचा रहा है।
कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार SU7 को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है।
इसमें Tesla और Porsche जैसी डिज़ाइन, AI इंटेलिजेंस और स्मार्ट टेक्नोलॉजी का समावेश है।
Xiaomi अपनी इलेक्ट्रिक SUV MX11 की तैयारी कर रही है, जो कंपनी को और ऊपर पहुंचा सकती है।
4. BYD – वैल्यूएशन: $156.21 बिलियन
चीन की यह कंपनी अब Tesla की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी बन चुकी है।
BYD की ब्लेड बैटरी तकनीक और अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक गाड़ियाँ इसे ग्लोबल लीडर बना रही हैं।
भारत, यूरोप और लैटिन अमेरिका में BYD अपनी पकड़ बना चुकी है।
BYD केवल ऑटोमोबाइल ही नहीं, बैटरी और सोलर एनर्जी के सेक्टर में भी तेजी से आगे बढ़ रही है।
5. Ferrari – वैल्यूएशन: $77.77 बिलियन
जब भी लग्जरी और स्पोर्ट्स कार की बात आती है, तो Ferrari का नाम सबसे पहले दिमाग में आता है।
इसकी हाई-परफॉर्मेंस कारें जैसे F8 Tributo, SF90 Stradale न सिर्फ स्टाइलिश हैं, बल्कि रफ्तार में भी कमाल की हैं।
Ferrari का ब्रांड खुद में एक आइकॉन है, जो कार प्रेमियों का सपना होता है।
6. Mercedes-Benz – वैल्यूएशन: $61.14 बिलियन
जर्मनी की यह कंपनी लग्जरी सेगमेंट में हमेशा से टॉप पर रही है।
EQS और EQB जैसे इलेक्ट्रिक मॉडल इसे नई दिशा में लेकर जा रहे हैं।
AMG सीरीज के परफॉर्मेंस मॉडल्स और S-Class की एलीगेंस Mercedes-Benz को पूरी दुनिया में एक खास मुकाम दिलाती है।
7. Volkswagen – वैल्यूएशन: $55.08 बिलियन
Volkswagen Group के तहत Bentley, Audi, Lamborghini और Skoda जैसे ब्रांड्स आते हैं।
इसके EV लाइनअप में ID.3 और ID.4 जैसे मॉडल शामिल हैं।
कंपनी का विशाल ग्लोबल नेटवर्क और ब्रांड पोर्टफोलियो इसे एक मजबूत खिलाड़ी बनाता है।
8. BMW – वैल्यूएशन: $53.73 बिलियन
BMW की i Series और M Series को लेकर लोगों में जबरदस्त दीवानगी है।
X सीरीज SUV से लेकर iX जैसे इलेक्ट्रिक व्हीकल तक, BMW का फोकस हमेशा इनोवेशन और परफॉर्मेंस पर रहा है।
भारत सहित दुनियाभर में BMW का बड़ा फैनबेस है।
9. General Motors – वैल्यूएशन: $52.32 बिलियन
Chevrolet, Cadillac और GMC जैसे ब्रांड्स General Motors के अंतर्गत आते हैं।
कंपनी अपनी Ultium बैटरी टेक्नोलॉजी से EV फ्यूचर की तैयारी में जुटी है।
NASA के साथ चांद पर चलने वाली गाड़ियां बनाने का प्रोजेक्ट इसकी टेक्नोलॉजिकल एडवांसमेंट दिखाता है।
10. Porsche – वैल्यूएशन: $50.78 बिलियन
Porsche को स्पोर्ट्स कारों की दुनिया में बादशाह माना जाता है।
911 और Taycan EV जैसे मॉडल इसकी इंजीनियरिंग परफेक्शन के प्रतीक हैं।
ब्रांड की प्रीमियम अपील और परफॉर्मेंस-केंद्रित अप्रोच इसे लग्जरी सेगमेंट में बेहद खास बनाती है।
Top Tags