राहुल गांधी के ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का आज दूसरा दिन, औरंगाबाद से गया तक कवर करेंगे रास्ता

 

मतदाता अधिकार यात्रा के तहत कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज गयाजी पहुंचे।  इस दौरान वे  खलीस पार्क में सभा करेंगे। इसको लेकर कांग्रेस  युवा नेता अमित चंद्रवंशी ने बताया , इस यात्रा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के अलावा इंडिया गठबंधन के कई बड़े चेहरे शामिल होंगे।कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा सोमवार को गयाजी पहुंचेगी। इस दौरान वह खलीस पार्क, तीनमुहानी के समीप सभा को संबोधित करेंगे। सभा के बाद राहुल गांधी वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र के रसलपुर हाईस्कूल क्रिकेट मैदान में रात्रि विश्राम करेंगे। यात्रा के अगले चरण में वे मंगलवार को वजीरगंज विधानसभा क्षेत्रों से होकर नवादा जिले में प्रवेश करेंगे। इस यात्रा का आज यानि सोमवार को दूसरा दिन है. यात्रा औरंगाबाद स्थित देव सूर्य मंदिर से शुरू होकर अम्बा, कुटुंबा क्षेत्र से होते हुए रफीगंज पहुंचेगी. इसके बाद शाम तक राहुल गांधी और तेजस्वी यादव दोनों नेता गया जिले के गुरारू पहुंचेंगे और खलीस पार्क में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे. यहीं पर उनका रात्रि विश्राम भी तय है. फिलहाल  राहुल गांधी की ये वोटर अधिकार यात्रा’ पैदल मार्च की जगह गाड़ीयों से किया जा रहा है..

‘वोटर अधिकार यात्रा’ का आज दूसरा दिन, औरंगाबाद से गया तक कवर करेंगे रास्तासभा, मंच और सुरक्षा व्यवस्था होगी चाक चौबंद
राहुल गांधी की सभा को लेकर गेवाल बिगहा स्थित खलीस पार्क के समीप भव्य मंच तैयार किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। सभा स्थल पर भीड़ प्रबंधन और आवागमन को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।

रात्रि विश्राम के लिए रसलपुर में बना टेंट सिटी
सभा समाप्ति के बाद राहुल गांधी के साथ तेजस्वी यादव और इंडिया गठबंधन के कई अन्य बड़े नेता रसलपुर हाईस्कूल के क्रिकेट मैदान में रात्रि विश्राम करेंगे। यहां टेंट सिटी बनाई गई है, उनके इसके लिए कांग्रेस नेताओं ने अलग-अलग व्यवस्थाएं की हैं।

 17 अगस्त से शुरु हुई थी मतदाता अधिकार यात्रा

आपको बतादें राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा 17 अगस्त को सासाराम से शुरू हुई थी कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 16 दिन और 1,300 किलोमीटर लंबी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ शुरू की है. यह यात्रा 20 से ज्यादा जिलों से गुजरेगी और 1 सितंबर को पटना में मेगा रैली के साथ समाप्त होगी ,विपक्ष ने इसे वन पर्सन, वन वोट के सिद्धांत की रक्षा का अभियान बताया है. सासाराम के एक जनसभा में राहुल गांधी ने कहा कि,बिहार का चुनाव चोरी नहीं करने देगें, एक बड़े जनसमूह को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था ,देश में “बड़ा चुनावी घोटाला” किया जा रहा है और नागरिकों के संवैधानिक अधिकार छीने जा रहे हैं. राहुल गांधी ने दावा किया कि उनसे मिलने वाले कई लोगों ने शिकायत की है कि उनकें नाम वोटर लिस्ट से हटा दिये गए है, इसको लेकर राहुल गांधी ने मृत वोटर्स के साथ चाय भी पी थी और राहुल गांधी ने इसे सोशल मीडीया पर पोस्ट भी किया था, रिपोर्ट न्यूज पिडीया 24