ओडिशा सरकार ने तंबाकू और पान मसाला को लेकर एक सख्त और चौंकाने वाला कदम उठाया है, बतादें 22 जनवरी 2026 को ओडिशा सरकार ने तंबाकू और पान मसाला को लेकर बड़ा फैसला किया है. अब ओडिशा में बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, तंबाकू, खैनी और जर्दा के साथ सभी पदार्थों पर बैन लगा दिया गया है. इनके प्रोडक्शन, पैकेजिंग, डिस्ट्रीब्यूशन और बेचने पर भी राज्य में प्रतिबंध लगा दिया गया है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने अधिसूचना जारी कर के नए नियमों को लागू किया है
सरकारी अधिसूचना के अनुसार, यह प्रतिबंध सिर्फ गुटखा तक सीमित नहीं है, बल्कि सभी तरह के ओरल यानी मुंह से इस्तेमाल किए जाने वाले तंबाकू उत्पादों को इसमें शामिल किया गया है.
तंबाकू वाले बैन प्रोडक्ट्स की लिस्ट
- गुटखा, पान मसाला, जर्दा, खैनी.
- सभी तरह के फ्लेवर्ड, सेंटेड या एडिटिव्स मिले चबाने वाले प्रोडक्ट्स.
- पैकेज्ड या अनपैकेज्ड दोनों तरह के तंबाकू प्रोडक्ट्स.
- अलग-अलग पैकेट में बेचे जाने वाले प्रोडक्ट्स जो मिलाकर इस्तेमाल किए जाते हैं.
- कोई भी फूड प्रोडक्ट जिसमें तंबाकू या निकोटीन मिला हो, चाहे कोई भी नाम हो.
- सरकारी आंकड़ों और मेडिकल रिपोर्ट्स के अनुसार, ओडीशा में स्तिथि ज्यादा खराब हो गई थी बहुत लोग इसके सेवन में आकर अपने घरों को बर्बाद करने लगे थे वही तंबाकू उत्पादों के सेवन से मुंह, गला, पेट, फेफड़े, किडनी और कई अन्य अंगों के कैंसर का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. ओडिशा में स्थिति और भी चिंताजनक है, क्योंकि राज्य में 42 प्रतिशत से अधिक वयस्क स्मोकलेस तंबाकू का सेवन करते हैं, जो राष्ट्रीय औसत से लगभग दोगुना है. स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि बच्चों और युवाओं में यह आदत तेजी से फैल रही है, जिससे कम उम्र में ही ओरल हेल्थ खराब हो रही है और गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है.इसलिए सरकार ने यह फैसला सभी की सुरक्षा के लिए लिया है।
Top Tags