शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। माता लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है इसलिए सभी चाहते है इनको खुश करने के लिए । दैनिक पूजा के साथ विशेष पूजा भी किये जाते है माता का आर्शीवाद लेने के लिए, भक्त तरह तरह के व्यंजन सामग्री से माता को खुश करना चाहते है लेकिन आज हम बात करते है माता लक्ष्मी को क्या भोग लगाएं जिससे उनकी कृपा सदा आप पर बनी रहेगी। इसके साथ ही ध्यान रहे कि माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना सदा भगवान विष्णुजी के साथ ही करना चाहिए। एक पुरानी कहावत है कि अर्थ बिना सब व्यर्थ है। लक्ष्मीजी को प्रसन्न करने के लिए उनके प्रिय भोग को लक्ष्मी मंदिर में जाकर या अपने घर भी आप अर्पित कर सकते है।
माता के प्रिय भोग
शुद्ध घी का हलुआ माता को प्रिय है।
माता के प्रिय हाथी को गन्ना विशेष प्रिय है इसलिए माता को गन्ना अर्पित किया जाता है
सिंघाड़ा माता लक्ष्मी को बहुत ही पसंद है। इसकी उत्पत्ति भी जल से होती है।
जिस तरह माता लक्ष्मी की उत्पत्ति समुद्र से हुई उसी तरह मखाना भी जल मे ही होता है। मखाना कमल के पौधे से मिलता है।
बताश भी माता लक्ष्मी को बहुत प्रिय है। रात्रि की पूजा में इसे अर्पित किया जाता है।
नारियल को श्रीफल भी कहते हैं। इसमें सबसे शुद्ध जल भरा रहता है। श्रीफल होने के कारण माता यह बहुत पसंद है।
माता लक्ष्मी की पूजा में मीठा पान का बहुत महत्व है। यह प्रसन्नता और समृद्धि का प्रतीक है।
अनार लाल रंग का होता है जो मां लक्ष्मी को फलों में अनार बेहद प्रिय है। दीपावली की पूजन के दौरान अनार जरूर अर्पित करें।
माता लक्ष्मी को पीले और सफेद रंग के मिष्ठान अर्पित किए जाते हैं।
माता लक्ष्मी को चावल की खीर बहुत पसंद है खीर में आप किशमिश, चारोली, मखाने और काजू मिलाकर माता को अर्पित करें।
Top Tags