शनिदेव का आशीर्वाद पाने के लिए शनिवार को यहां जलाएं दीपक..

शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि देव को समर्पित माना गया है। वास्तु शास्त्र और ज्योतिष के अनुसार शनिवार का दिन अपनी सोई हुई किस्मत को जगाने और परेशानियों को दूर करने के लिए सबसे उत्तम होता है शनिदेव जिससे खुश हो उसके वारे न्यारे होते है लेकिन जिससे नाराज हो जाए उसको बहुत सारी परेशानियो का सामना करना पड़ता है। न्याय के देवता शनिदेव हमारे अच्छे-बुरे कर्मों के हिसाब से फल देते हैं. अगर कोई व्यक्ति अच्छे कर्म करता है, तो शनि उसे आशीर्वाद देते हैं और जीवन में सफलता दिलाते हैं. वहीं, बुरे कर्म करने वालों को शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

अक्सर लोग शनि देव के नाम से डरते हैं शनिदेव के क्रोध से सभी बचना चाहते है जिसके लिए बहुत सारे उपाय भी किये जाते है। शनिवार को तेल के दीपदान का बहुत महत्तव है आज जानते है कि किन जगहो पर दीपक जलाने से न केवल घर की दरिद्रता दूर होती है, बल्कि सुख-समृद्धि का भी वास होता है।

 

इन जगहों पर दीपक जलाना है बेहद शुभ

घर के मुख्य द्वार पर

घर का मुख्य दरवाजा ऊर्जा का प्रवेश द्वार होता है। शनिवार की शाम को घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर या कम से कम बाईं ओर सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। माना जाता है कि इससे बुरी शक्तियां घर में प्रवेश नहीं करतीं और माँ लक्ष्मी का आगमन होता है। पुरानी कहावत भी है कि घऱ के दरवाजे और खिड़कीयां शाम के वक्त कुछ देर के लिए खोल देना चाहिए।

हनुमान जी के सामने भी जलाएं दीपक

शनि देव को शांत करने का सबसे अचूक उपाय है हनुमान जी की पूजा है। शनिवार को हनुमान मंदिर में चमेली के तेल का दीपक जलाने से मंगल और शनि दोनों ग्रहों के अशुभ प्रभाव खत्म होते हैं और भक्तों को हर संकट से मुक्ति मिलती है।

शनि मंदिर में दीपक जलाना लाभकारी

शनिवार की शाम किसी शनि मंदिर में जाकर लोहे के दिये में सरसो के तेल का दीपक जलाएं। ध्यान रखें कि दिये में थोड़ी काली उड़द या काला तिल डालना और भी शुभ माना जाता है। इससे शनि की साढ़ेसाती और ढैया के कष्ट कम होते हैं।

पीपल के पेड़ के नीचे

शनिवार को पीपल के पेड़ की पूजा का विशेष महत्व है। पीपल के पेड़ पर देवी देवता का वास होता है। यदि आप शाम के समय पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाते हैं और सात बार परिक्रमा करते हैं, तो शनि दोष और पितृ दोष से मुक्ति मिलती है।

शमी के पौधे के पास

शमी के पौधे का संबंध सीधे शनि देव से माना गया है। घर में शमी का पौधा है, तो हर शनिवार की शाम इसके नीचे दीपक जरूर जलाएं। इससे घर में कभी पैसों की कमी नहीं होती और करियर में तरक्की के रास्ते खुलते हैं। आप घर में गमले में शनि का पौधा लगा कर उसकी पूजा कर सकती है।

इसके अलावा, सरसों के तेल का दान गरीबों या मंदिर में करना भी शनि प्रसन्नता का संकेत माना जाता है.